Diwali 2023: भारत के अलावा इन गैर हिंदू देशो में मनाया जाता हैं, दिवाली का त्यौहार
Diwali 2023: दिवाली का त्यौहार भारत मे मनाया ही जाता हैं लेकिन इन गैर हिंदू देशों में भी दिवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाते;
Diwali 2023: दिवाली रौशनी का त्यौहार हैं, हर घर में धूमधाम से इस त्यौहार को मनाया जाता हैं। इस बार दीवाली का त्यौहार 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। जैसा कि सभी को पता हैं कि दिवाली का त्यौहार भगवान श्रीराम के अयोध्या वापस आने की खुशी में मनाया जाता हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि दिवाली का त्यौहार भारत में ही नहीं अपितु दुनिया के इन देशो में भी मनाया जाता हैं। चलिए आज हम आपको इन देशो के बारे में बताते हैं।
दिवाली का त्यौहार मनाते इन देशो में-
दिवाली का पर्व भगवान राम द्वारा लंका विजय के बाद अयोध्या वापस आने की खुशी में मनाया जाता हैं। उस दिन से आज तक अयोध्या समेत पूरे भारत में दिवाली का त्यौहार मनाया जाता हैं। दिवाली की धूम अयोध्या में देखने लायक होती हैं। यहां पर दीपोत्सव का त्यौहार बडे हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। अयोध्या में दिवाली के दिन सरयू नदी का पूरा तट दीपो से जगमगा जाता हैं।
दिवाली का त्यौहार भारत में ही नहीं अपितु भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी मनाया जाता हैं। बता दे कि बटवारे के समय काफी मात्रा में हिंदू पाकिस्तान में ही रह गए थे। जिसके बाद से पाकिस्तान में भी दिवाली का त्यौहार मनाया जाता हैं।
नेपाल में भी दिवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता हैं। बता दे कि नेपाल को माता सीता का मायका कहा जाता हैं। इसलिए यहाँ पर धूमधाम से दिवाली का त्यौहार मनाया जाता हैं।
जापान में भी दिवाली का त्यौहार मनाया जाता हैं और पेड़ो तथा बगीचो को झालरो व दियो से सजाया जाता हैं।
श्रीलंका में भी दिवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता हैं। यहाँ पर भी लोग घरो को मिट्टी के दियों से सजाते हैं।
थाईलैंड में दिवाली बड़े धूमधाम से मनाई जाती हैं। इस दिन यहाँ के लोग केले के पत्ते का दिया बनाकर उसमें दीपक जलाते हैं। इसके साथ ही इसी पत्ते में मोमबत्ति रखकर यहाँ के लोग इसे नदी में छोड़ते हैं। थाईलैंड में दिवाली को लम क्रियओंघ के नाम से जानते हैं।