Bihar Board Result 2023: 12वीं के छात्र अब ऑफलाइन इस तरह करे अपना रिजल्ट चेक

Update: 2023-03-21 08:14 GMT

Bihar Board 12th Result 2023 SMS : बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रो का आज रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। तो वहीं जो छात्र इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक करने में असमर्थ हो वो छात्र मोबाइल फोन पर SMS के जरिए रोल नंबर भेजकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

इस बार बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 1 फरवरी से लेकर 22 फरवरी 2023  तक कराया गया था। कुल 13 लाख छात्रो ने इस बार बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षाओं का आयोजन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार हुआ था। इस बार परीक्षा केन्द्रो पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था अपनाई गई थी। पिछली बार बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट के नतीजे 16 मार्च 2023 को जारी किए गए थे। लेकिन इस बार नतीजे जारी करने में देरी कर दी गई हैं। तो वहीं संभावना जताई गई हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस बार 31 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। 

इस प्रकार SMS से करे बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक-

जिन छात्रो ने बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी हैं। वो छात्र बिहार बोर्ड (Bihar Board Result 2023) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसका रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यदि बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रो को रिजल्ट चेक करने में किसी प्रकार की परेशानी होती हैं तो वो अपना रिजल्ट मोबाइल फोन पर BIHAR12 के साथ मैसेज बॉक्स में अपना रोल नंबर टाइप कर दे। इसके बाद इसे 56263 पर भेज दे। जिसके बाद बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रो का रिजल्ट मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।

Tags:    

Similar News