चॉकलेट-डे के अवसर पर जानिए दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट कौन-सी हैं, इसकी कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
Chocolate Day 2023: फरवरी का महीना प्रेमियों के लिए काफी खास होता हैं। क्योकि इस महीने में ही वेलेंटाइन-डे वीक सेलिब्रेट किया जाता हैं। वेलेंटाइन-डे वीक के अनुसार आज 9 फरवरी हैं। जिसके अनुसार आज के दिन चॉकलेट-डे हैं। हर कोई आज के दिन हर एक प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे को चॉकलेट देता हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि दुनिया का सबसे महंगा चॉकलेट कौन हैं। जिसे देना हर किसी के बस कि बात नहीं हैं। इस चॉकलेट का दाम सुनकर ही आपके होश उड़ जाएंगे।
दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट कौन-कौन सी हैं-
Le Chocolate Box-
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता हैं। ले चॉकलेट बॉक्स (Le Chocolate Box) का ये दुनिया के सबसे महंगे चॉकलेट में से एक हैं। इस चॉकलेट के सबसे महंगे होने के पीछे की बात हैं। इस चॉकलेट का डिब्बा जिसके साथ एक डायमंड का हार, कंगन और अंगूठियां आती हैं। तो वहीं इसका बॉक्स नीलम व पन्ना से बना हुआ होता हैं। इस चॉकलेट का डिब्बा बिकाऊ नहीं होता हैं। इस चॉकलेट के बॉक्स की कीमत 1.5 मिलियन डॉलर यानि 12 करोड़ 33 लाख तक है।
Frrrozen Haute Chocolate-
ये दुनिया की दूसरी सबसे मंहगी चॉकलेट हैं। इसका नाम Frrrozen Haute Chocolate हैं। दुनिया की सबसे महंगी मिठाई होने के कारण इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में भी शामिल हैं। ये 28 कोको के मिश्रण से तैयार कि जाती हैं। 23 कैरेट गोल्ड से तैयार की जाती हैं। इसे सफेद हीरे के साथ सोने के बाउल में सर्व किया जाता हैं। इसकी कीमत 20 लाख 55 हजार के आसपास हैं।
Golden Speckled Chocolate Eggs-
इस चॉकलेट को मोस्ट एक्सपेंसिव नॉन ज्वेलड चॉकलेट एग चॉकलेट कहा जाता हैं। ये दुनिया की तीसरी सबसे महंगी चॉकलेट हैं। इसे Golden Speckled Chocolate Eggs के नाम से जाना जाता हैं। चॉकलेट का वजन 100 पाउंड यानी 45 किलो से ज्यादा होता हैं। यदि हम इसके कीमत की बात करे तो ये 9 लाख 13 हजार के आसपास होगी।