CUET UG 2023 के लिए करेक्शन विंडो आज हुई ओपन, जानिए अंतिम तारीख व करेक्शन करने का तरीका

CUET UG 2023 Application Correction Window : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सीयूईटी यूजी 2023 के आवेदनों में सुधार के लिए आज यानी 1 अप्रैल 2023 के दिन से करेक्शन विंडो खुलेगी। जानिए करेक्शन करने का तरीका व अंतिम तिथि;

Update: 2023-04-01 18:15 GMT

CUET UG 2023 Application Correction Window Open Today : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 (अंडर ग्रेजुएट)के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज यानि 1 अप्रैल 2023 दिन शनिवार से खुल गई हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इस विंडो को ओपन किया गया हैं। ये सुविधा आज से उम्मीदवारो को मिलेगी। इस साल सीयूईटी यूजी का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा। जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू हैं। जल्द ही विभाग द्वारा परीक्षा के लिए सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। तो वहीं परीक्षाओं का आयोजन कप्यूटर मोड पर होगा।

CUET UG 2023 Application Correction Window Last Date-

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 (अंडर ग्रेजुएट)के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 1 अप्रैल 2023 से लेकर 03 अप्रैल 2023 तक खुली रहेगी। बता दे कि उम्मीदवार 3 अप्रैल 2023 से लेकर रात 11.50 तक करेक्शन कर सकते हैं।

सीयूईटी एग्जाम डेट 2023 (CUET UG Exam Date 2023)-

सीयूईटी यूजी एग्जाम 21 मई 2023 से शुरू होगा। तो वहीं इस परीक्षा के लिए आवेदन की शुरूआत 9 फरवरी 2023 से शुरू की गई थी। एग्जाम की आखिरी डेट 12 मार्च 2023 थी। जिसे बढ़ाकर 30 मार्च कर दिया गया था। तो वहीं करेक्शन की अंतिम तारीख जहाँ पहले 15 मार्च से 18 मार्च 2023 तय की गई थी। तो वहीं अब 3 अप्रैल 2023 कर दी गई हैं।

कैसे करे CUET UG 2023 करेक्शन-

सीयूईटी यूजी 2023 के एप्लीकेशन में किसी प्रकार का बदलाव या सुधार करने के लिए उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की अधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in. पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News