Diwali 2023: भारत में यहाँ पर नहीं मनाई जाती हैं, दिवाली जानिए इसके पीछे की वजह

Diwali 2023 Date: भारत में जहाँ दिवाली का त्यौहार हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाता हैं तो वहीं इस जगह पर ये त्यौहार नहीं मनाते;

Update: 2023-11-01 13:35 GMT

Diwali 2023 Date: दिवाली का त्यौहार हर साल बड़े-धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस त्यौहार का इंतजार हर साल लोग करते हैं। भारत में ही नहीं अन्य देशों में भी दिवाली का त्यौहार मनाया जाता हैं। इस दिन लोग पटाखे फोड़ते हैं व एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हैं। दिवाली के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं व नई-नई चीजे लेकर आते हैं। दिवाली के कुछ दिन पहले ही बजारों में इसकी धूम नजर आती हैं। इस साल दिवाली का त्यौहार 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। जहाँ हर किसी को दिवाली के त्यौहार का इंतजार हैं तो वहीं भारत में एक ऐसी जगह हैं जहाँ पर दिवाली का त्यौहार नहीं मनाया जाता हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन-सी जगह हैं जहाँ पर दिवाली का त्यौहार नहीं मनाया जाता हैं। 

दिवाली 2023 पूजा शुभ मुहुर्त-

हर साल दिवाली का त्यौहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरूआत 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से होगी व 13 नवंबर को 2 बजकर 55 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसलिए इस बार 12 नवंबर 2023 को दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। दिवाली के दिन शाम 5 बजकर 40 मिनट से लेकर 7 बजकर 36 मिनट तक लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त हैं। 

इस जगह नहीं मनाते दिवाली का त्यौहार-

दिवाली का त्यौहार आने वाला हैं। हर तरफ इसकी धूम मचने लगी हैं। लेकिन भारत के केरल राज्य में कई जगहों पर दिवाली का त्यौहार नहीं मनाया जाता हैं। इसके पीछे की वजह धार्मिक मान्यताऐं हैं। बता दे कि ऐसा कहा जाता हैं कि इस एक राक्षस की हार हुई थी। जिसकी लोग पूजा करते थे। तो वहीं केरल में कोच्चि व बाकि जगहों पर दिवाली का त्यौहार मनाया जाता हैं। 

Tags:    

Similar News