Draupadi Murmu Oath Ceremony: 2007 में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया था। और आजाद भारत के 75 साल के इतिहास में पहली बार कोई आदिवासी महिला देश के सबसे ज्यादा सम्मानित पद पर आश्रित हुई हैं। द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना देश की लोकतांत्रिक परंपरा का एक बेहतरीन मिसाल हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सभी नागरिको, सांसदो व विधानसभा के सदस्यो का आभार व्यक्त करते हुए देश के 15वें राष्ट्रपति पद पर सीजेआई एनवी रमणा के सामने शपथ लिया हैं। हैं उन्होने अपने शपथ प्रक्रिया के दौरान कहा कि- मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। आपकी आत्मीयता, आपका विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे। आज आजादी के 75वें वर्ष में मुझे ये नया दायित्व मिला है। ये एक संयोग की बात हैं। उन्होने आगे कहा कि- हमारे स्वाधीनता सेनानियों ने आजाद हिंदुस्तान के हम नागरिकों से जो अपेक्षाएं की थीं।उनकी पूर्ति के लिए इस अमृतकाल में हमें तेज गति से काम करना है।
Draupadi Murmu Biography-
द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था। मुर्मू मयूरभंज जिले की कुसुमी तहसील के गांव उपरबेड़ा में स्थित एक स्कूल में शिक्षा ग्रहण की थी। उनका विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ था। पने पति और दो बेटों के निधन के बाद द्रौपदी मुर्मू ने अपने घर में ही स्कूल खोल लिया था। और वहाँ पर वो बतौर शिक्षिका पढ़ाती थी।द्रौपदी मुर्मू की जीवित संतान उनकी पुत्री विवाहिता हैं और भुवनेश्वर में रहती हैं।
1997 में शुरू हुआ उनका राजनितिक सफर-
1997 में उन्होंने रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत हुई थी। सत्ता पक्ष की तरफ से राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर जीत हासिल की है। वे देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। आपको बता दे कि 15वें राष्ट्रपति चुनाव में कुल 3219 वोट पड़े ते। जिसका महत्व 838839 है। इसमें द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट ( 577777) और यशवंत सिन्हा को 1058 वोट ( वैल्यू 261062) मिले थे।