DU UG & PG Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी व पीजी एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट आज होगी जारी, ऐसे करे चेक

डीयू पीजी एडमिशन 2023-;

Update: 2023-09-15 09:11 GMT

DU UG & PG Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी व पीजी दोनों ही कोर्सेस में एडमिशन की प्रक्रिया लगभग अपने अंतिम चरण पर पहुँच चुकी हैं। अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए जहाँ अब स्पॉट राउंड एडमिशन चल रहे हैं। तो वहीं पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई हैं।

डीयू पीजी एडमिशन 2023-

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट आज यानी 11 सितंबर 2023 के दिन सोमवार को जारी की जाएगी। शेड्यूल में दी गई जानकारी के अनुसार आज शाम को 5 बजे मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। एक बार मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद admission.uod.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

आवश्यक तारीखे-

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारो को 11 से 13 सितंबर 2023 के बीच एलोकेटेड सीट को स्वीकार करना होगा। तो वहीं डिपार्टमेंट, कॉलेज, सेंटर्स आदि को 14 सितंबर तक ऑनलाइन एप्लीकेशंस को वैरीफाई करना होगा। इसी प्रकार ऑनलाइन फीस भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2023 हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर अधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in चेक करते रहे।

डीयू के यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए स्पॉट राउंड के दूसरे चरण के परिणाम आज जारी किए जाएंगे। आज सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसे देखने के लिए आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। खाली पड़ी सीटों की घोषणा 7 सितंबर 2023 के दिन कर दी गई थी। उसके लिए जिन उम्मीदवारो ने अप्लाई किया था व अब तीसरे राउंड के परिणाम जारी किए गए हैं।

Tags:    

Similar News