Bihar Board दसवीं का रिजल्ट होने जा रही हैं जारी, इस तरह से फटाफट करे रिजल्ट चेक
Bihar Board 10th Result 2023 Live Update: बिहार बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च 2023 को जारी कर दिया गया हैं। तो वहीं आज आसार लगाया जा रहा हैं कि दोपहर तक बिहार 10वीं बोर्ड का भी रिजल्ट जारी किया जा सकता हैं। हर बार की तरह इस बार भी बिहार हर एक बोर्ड से सबसे पहले रिजल्ट जारी करने जा रही हैं। लेकिन इस बार बिहार बोर्ड द्वारा परिणामों को घोषित करने में थोड़ा समय लग रहा हैं।
बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में इस साल 17 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। इनमें 8,20,179 छात्र व 7,90,920 छात्राएं शामिल हैं। जिसमें बोर्ड ने 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए 1500 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। बिहार बोर्ड लगातार कई सालो से 12वीं क्लास व 10वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन भी जल्दी किया जा रहा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बिहार बोर्ड आज दोपहर में 10वीं क्लास के परिणाम जारी कर सकता हैं।
बिहार बोर्ड की तरफ से इस साल 12वीं क्लास का रिजल्ट 21 मार्च 2023 को जारी कर दिया गया था। बोर्ड ने 12वीं क्लास की परीक्षा के लिए 1 फरवरी से लेकर 11 फरवरी 2023 तक कराया गया था। परिणामों की घोषणा मंत्री शिक्षा विभाग, प्रो. चन्द्रशेखर ने की थी। बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास का पास प्रतिशत इस बार 83.60 फीसदी तक रहा हैं। छात्र रिजल्ट से जुड़ी जानकारी पाने के लिए Apna Bharta के साथ जुड़े रहे।
How to Check Bihar Board 10th Result 2023-
- सबसे पहले उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट www.biharboard.ac.in पर जाए।
- होमपेज ओपन होते ही वहाँ दिए लिंक Bihar Board 10th Result 2023 पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होते ही छात्र अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ व अन्य जानकारी दर्ज कर दे।
- जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अंत में डाउनलोड कर इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।