BPSC ने जारी की 32वीं जुडिशल मेंस परीक्षा का शेड्यूल, ऐसे करे चेक
BPSC 32 Judicial Main Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा 32 वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के शेड्यूल जारी;
BPSC 32 Judicial Main Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की तरफ से 32वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। जिन उम्मीदवारो ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया हैं। वह इसकी अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
इस एग्जाम के जरिए राज्य में कुल 154 पद पर नियुक्तियाँ की जाएगी। बिहार लोक आयोग की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा मेंस एग्जाम 2023-25 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
BPSC 32 Judicial Main Exam 2023-
25 नवंबर 2023 को पहली पाली में सामान्य हिंदी परीक्षा का आयोजन होगा, जबकि दूसरी पाली में सामान्य अंग्रेजी का पेपर होगा।
26 नवंबर 2023 को प्रथम पाली में सामान्य ज्ञान व दूसरी पाली में प्रारंभिक सामान्य विज्ञान
27 नवंबर 2023 को प्रथम पाली में साक्ष्य और प्रक्रिया का कानून और दूसरी में भारत का संवैधानिक और प्रशासनिक कानून
28 नवंबर 2023 को प्रथम पाली में हिंदू लॉ और मुहम्मदन लॉ और द्वितीय पाली में संपत्ति और इक्विटी के मूलधन के हस्तांतरण का कानून, ट्रस्ट का कानून और विशिष्ट राहत
29 नवंबर 2023 को प्रथम पाली में अनुबंध का कानून और टॉर्ट्स और दूसरी में वाणिज्यिक कानून का पेपर आयोजित किया जाएगा।
ऐसे करे चेक-
- 32वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का शेड्यूल चेक करने के लिए सबसे पहले इसकी अथिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- इसके बाद होमपेज ओपन हो जाएगा, फिर वहाँ दिए लिंक पर क्लिक करे।
- उम्मीदवार शेड्यूल चेक करे।
- इसके बाद उम्मीदवार फाइल डाउनलोड कर ले।
- शेड्यूल का प्रिंट ऑउट निकाल ले।