बोर्ड परीक्षा 10वीं व 12वीं की डेटशीट में हुआ बदलाव, अब इन तारीखो को होंगी परीक्षाऐं
BSEH Date Sheet 2023 : इस साल 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रो के लिए एक नई अपडेट सामने आयी हैं। बता दे कि बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा की तारीखो में बदलाव किया गया हैं। जो छात्र इस,साल बोर्ड की परीक्षाऐं देने जा रहे हैं वो बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर bseh.org.in. जाकर परीक्षा की तारीखो के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
BSEH Date Sheet 2023-
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा बोर्ड की परीक्षा की नई तारीखो की घोषणा कर दी गई हैं। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के अनुसार दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी 2023 से आयोजित कराई जाएंगी। तो वहीं हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा 25 मार्च 2023 को खत्म हो जाएगा। तो वहीं हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा 28 मार्च 2023 को खत्म हो जाएगी। परीक्षा की तारीखे दोपहर में 12.30 बजे से लेकर शाम 3.30 बजे तक होगी। डेटशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
कैसे करे BSEH Date Sheet 2023 डाउनलोड-
- बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा बोर्ड की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- होम ओपन हो जाएगा। वहाँ पर दिए लिंक "Revised Date Sheet:- (Theory Papers) for Secondary, Senior Secondary Certificate (Academic/Open/Regular/Re-appear/Additional/Improvement) Examination Feb./Mar.-2023". पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन हो जाएगा।
- बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं की एग्जाम डेटशीट आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अंत में इसे डाउनलोड कर आपका इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।