CTET Admit Card 2023 released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE ने सीटीईटी पुनर्निर्धारित परीक्षा तिथियों के लिए CTET एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं। दिसंबर में होने वाली परीक्षा के लिए संशोधित एडमिट कार्ड सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया गया हैं। जिन छात्रो ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया हैं वो इसका एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Exam Date 2023-
बता दे कि सीटीईटी की परीक्षाऐं पहले 11,18 व 24 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन कुछ तकनीकी परेशानियों की वजह से केन्द्र द्वारा परीक्षाओं को आयोजित नहीं कराया जा सका। जिसकी वजह से अब उसी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया हैं। उम्मीदवारो को परीक्षा से संबंधित अन्य सारी जानकारी अधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर प्राप्त हो जाएगी। जिन अभ्यार्थियों ने परीक्षा के लिए अभी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया हैं। वो इन स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करे CTET Admit Card 2023 डाउनलोड-
- उम्मीदवार सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाए।।
- होमपेज ओपन हो जाएगा। वहाँ दिए हुए लिंक CTET Admit Card 2023 पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन हो जाने के बाद उम्मीदवार अपना पासवर्ड व रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर दे।
- उसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब इसे उम्मीदवार डाउनलोड कर उसका प्रिंट ऑउट निकाल सकते हैं।
Note- परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारो को एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड के साथ अपना एक पहचान पत्र जोकि आधार कार्ड, पेनकार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट हो सकता हैं। इसके साथ ही एक फोटो भी लेकर जाए। तथा उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दिए हुए निर्देशो को ध्यानपूर्वक पढ़ ले।