भारत में खुलने जा रही हैं पहली बौद्ध यूनिवर्सिटी, जानिए इसके बारे में विस्तार से

Update: 2022-11-28 11:06 GMT

Buddhist University: भारत में पहली Buddhist University खुलने जा रही हैं। विश्व बौद्ध पोप एसोसिएशन ऑफ कोरिया के प्रमुख भिक्षु शाक्य गैसन 29 नवंबर को दक्षिण त्रिपुरा के मनु बंकुल में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेगे। जिसके दौरान अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चाउना मीन, स्थानीय विधायक शंकर रॉय और थाईलैंड के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु डॉ पोर्नचाई पिन्यापोंग शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। एक वरिष्ठ भिक्षु ने रविवार को इसकी जानकारी दी हैं।  

यह विश्वविद्यालय बौद्ध मठवासियों द्वारा संचालित किया जाएगा। वहीँ इसकी देखरेख करेगे। बहुजन हिताय एजुकेशन ट्रस्ट (बीएचईटी) के संस्थापक अध्यक्ष धम्मपिया ने कहा, 'धम्म दीपा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विश्वविद्यालय (DDIBU) भारत का पहला बौद्ध विश्वविद्यालय होगा। 26 सितंबर को त्रिपुरा विधानसभा ने एक बिल पास किया था, जिसके जरिए मनु बंकुल में बौद्ध विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया हैं। ये राज्य की राजधानी से 135 किमी दूर स्थापित किया जाएगा। 

त्रिपुरा बौद्ध यूनिवर्सिटी सिलेब्स-

विश्वविद्यालय में 31 देशों के छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ बौद्ध साहित्य, संस्कृति और परंपरा पर शोध करने का मौका दिया जाएगा। धम्मपिया ने कहा, 'यह विश्वविद्यालय बौद्ध संस्कृति के प्रचार और पुनरोद्धार के लिए भारतीय बौद्ध धर्म के इतिहास का एक उदाहरण पेश करेगा । उन्होने आगे कहा कि- 'दलाई लामा कार्यक्रम में फिजिकल रूप से शामिल नहीं होंगे, लेकिन उन्होंने अपनी आध्यात्मिक भागीदारी के लिए अपना संदेश भेजा हैं।

बीएचईटी के संस्थापक ने उम्मीद जताई कि DDIBU बौद्ध धर्म के बारे में गहराई से जानकारी देगा। इसके अलावा ये संस्थान छात्रों और युवाओं को इस तरह से तैयार करेगा कि वे एक स्वस्थ, शांतिपूर्ण और संतोषजनक जीवन जी सके। कैंपस में मेडिकल, टेक्निकल और जनरल डिग्री कॉलेजों को स्थापित करने की भी योजना चलाई जाएगी। 

Tags:    

Similar News