MHT CET 2023 Result : महाराष्ट्र सीईटी 2023 का रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करे रिजल्ट
ऐसे चेक करे रिजल्ट-;
MHT CET 2023 Result : महाराष्ट्र सीईटी 2023 रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं। पीसीएम व पीसीबी ग्रुप लिए सीईटी 2023 का परिणाम घोषित किया हैं। परीक्षा का रिजल्ट आज यानि 12 जून को स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की तरफ से जारी किया गया हैं। एग्जाम में शामिल उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट mahacet.org, mhtcet2023.mahacet.org और cetcellmanacet.org पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर के जरिए चेक कर सकते हैं।
एमएचटी सीईटी 2023 में इस साल 1.45 लाख उम्मीदवारो ने रजिस्ट्रेशन किया था। परीक्षा का आयोजन दो फेज में आयोजित हुआ था। पीसीएम ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2023 परीक्षा 9 मई से 14 मई 2023 तक हुई थी। पीसीबी ग्रुप के लिए एग्जाम 15 मई से 20 मई तक हुआ था। इन परीक्षाओं में सफल उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे। जिसकी प्रोविजनल आंसर-की 26 मई 2023 को जारी की गई थी। और इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारो को 28 मई 2023 तक का समय दिया गया था।
बता दे कि जल्द ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की तरफ से हर वर्ष MHT CET परीक्षा का आयोजन किया जाता हैं। एमएचटी सीईटी एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा हैं, जो पूरे महाराष्ट्र में सरकारी व निजी कॉलेजों में स्नातक इंजीनियरिंग व फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता हैं।
ऐसे चेक करे रिजल्ट-
- महाराष्ट्र सीईटी 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाए।
- होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक MHT CET 2023 Result पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होने के बाद वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
- जिसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड कर, इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।