NEET PG 2023 के एप्लीकेशन में करेंक्शन शुरू, जानिए कब जारी होगा एडमिट कार्ड
NEET PG 2023 Application Correction: नीट पीजी परीक्षा 2023 (NEET PG 2023) की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एप्लिकेशन फार्म पर कारेक्श करने की प्रक्रिया आज यानि 30 जनवरी 2023 से शुरू हो गयी हैं। जिन उम्मीदवारो ने नीट पीजी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया हैं वो इसकी अधिकारिक वेबसाइटव nbe.edu.in पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं। करेक्श विंडो 3 फरवरी 2023 तक खुली रहेगी। तो वहीं उम्मीदवार आवेदन के फोटो में 14 फरवरी 2023 से 17 फरवरी 2023 तक करेक्शन कर सकते हैं।
नीट पीजी की परीक्षा हर साल राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (National Board of Examination) के द्वारा कराई जाती हैं। उम्मीदवार करेक्शन फार्म में नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर और टेस्ट सिटी के अलावा किसी भी जानकारी या दस्तावेज में सुधार कर सकते हैं। तथा फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) के सदस्यो ने 31 जनवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मिलकर परीक्षा की तिथियों में बदलाव करने का आवेदन किया हैं।
कब जारी होगा NEET PG 2023 Admit Card-
NEET PG 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी 2023 तक चली थी। इसके बाद नीट पीजी 2023 परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड 27 फरवरी को जारी किय जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। तो वही NEET PG 2023 Exam 05 मार्च 2023 को आयोजित करायी जाएगी। तथा NEET PG 2023 Result 31 मार्च 2023 तक जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा NEET MDS 2023 की परीक्षाओं का आयोजन 1 मार्च 2023 को कराया जाएगा।