Education: जानिए दुनिया के टॉप 10 पढ़े-लिखे देश कौन-कौन से हैं

Update: 2022-09-13 12:36 GMT

Most Educated Country in the world: दुनिया के सबसे पढ़े-लिखे देशो का नाम यदि सामने आता हैं, तो लोगो के दिगाम में सबसे पहला नाम अमेरिका व ब्रिटेन ही होता हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं। ये दोनो देश दुनिया के सबसे पढ़े-लिखे देशो के लिस्ट में टॉप-5 में शामिल नहीं हैं। इसकी जगह इन देशो ने पढ़ाई के मामले में अपना परचम लहराया हैं। दुनिया के देशों को अलग-अलग मानकों के आधार पर क्‍लासीफाय करने वाली संस्‍था OECD की इस साल जारी हुई रिपोर्ट में इस बार टॉप-5 में अमेरिका व ब्रिटेन का नाम शामिल नहीं किया गया हैं। OECD ने अलग-अलग देशों को अपने मानकों पर परखा हैं, जैसे- 25 से 64 साल के वहां के लोगों का डिग्री या वोकेशन प्रोग्राम की जाँच की हैं। और इसके आधार पर दुनिया के सबसे  पढ़े-लिखे देशो की लिस्ट जारी की हैं। तो जानिए कौन हैं, विश्व का सबसे पढ़ा-लिखा देश 

Top 10 Most Educated Country in the World-

1- कनाडा-

दुनिया में सबसे पढ़े-लिखे देशो की सूची में सबसे पहला नाम आता हैं कनाडा का आपको बता दे कि कनाडा में पढ़े-लिखे लोगो का स्कोर 60 प्रतिशत हैं। 

2- रूस-

तो वहीं दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे पढ़े-लिखे देश की सूची में नाम शामिल हैं रूस का जहाँ पर पढ़े-लिखे लोगो का प्रतिशत 56.7 प्रतिशत हैं।

3- जापान-

दुनिया में सबसे पढ़ा-लिखा तीसरा देश जापान हैं। जहाँ पर पढ़े-लिखे लोगो का प्रतिशत 52.7 हैं। 

4- लक्जमबर्ग-

दुनिया का चौथा सबसे पढ़ा लिखा देश हैं लक्जमबर्ग, जिसको 51.3 प्रतिशत स्कोर मिला हैं।

5- साउथ कोरिया- 

दुनिया का पाँचवा सबसे पढ़ा लिखा देश हैं साउथ कोरिया जिसको 50.7 स्कोर मिला हैं।

6- इजराइल व अमेरिका-

दुनिया में छठवे नंबर पर सबसे पढ़े-लिखे देश की श्रेणी में नाम आया है  एक नहीं दो देशो का जिसमें अमेरिका व इजराइल शामिल हैं। जिनको 50.1 स्कोर मिला हैं।

7- आयरलैंड-

दुनिया का साँतवा सबसे पढ़ा-लिखा देश बना हैं आयरलैंड जिसको स्कोर मिला हैं 49.9 प्रतिशत 

8- यूनाइटेड किंगडम-

दुनिया का आठवां सबसे पढ़ा-लिखा देश हैं युनाइटेड किंगडम जिसको 49.4 प्रतिशत स्कोर मिला हैं।

9- ऑस्ट्रेलिया-

दुनिया में नौवा सबसे पढ़ा-लिखा देश बना हैं ऑस्ट्रेलिया जिसको स्कोर मिला हैं 49.3 प्रतिशत 

10- फिनलैंड-

दुनिया का दसवा सबसे पढ़ा-लिखा देश हैं फिनलैंड जिसको 47.9 प्रतिशत स्कोर दिया गया हैं। 

Tags:    

Similar News