World Hindi Day 2024: विश्व हिंदी दिवस पर जानिए विदेश में कैसे बज रहा हिंदी का डंका

World Hindi Day 2024: विश्व हिंदी दिवस पर जानिए कैसे हिंदी का डंका भारत में ही नहीं विदेशो में भी बज रहा हैं, इस आर्टिकल के जरिए;

Update: 2024-01-10 09:05 GMT

World Hindi Day 2024: .देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी ऐसी भाषा हैं। जिसमें कोई अपवाद नहीं है, इसमें कोई अक्षर (लेटर) साइलेंट नहीं होता, जो जैसे बोला जाता है, वैसे ही लिखा व पढ़ा जाता है। हिंदी का प्रभुत्व भारत समेत दुनियाभर में देखने को मिलता है। हिंदी मात्र एक ऐसी भाषा हैं जो दूसरे शब्दों से परहेज नहीं करती है। उन सबको स्वंय में समाहित कर लेती है।

यही कारण है कि आज हमारी हिंदी पूरी दुनिया में इतिहास रच रही है। इसी समृद्ध हिंदी की तरफ और भी समृद्ध बनाने के उद्देश्य से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। चलिए आज हम आपको विश्व दिवस क्यों मनाया जाता है व हमारी हिंदी कैसे विदेशो में भी अपना परचम लहरा रही है।

विश्व हिंदी दिवस इतिहास-

हिन्दी दिवस साल में दो बार मनाया जाता है। एक हैं विश्व हिंदी दिवस जो 10 जनवरी को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। दूसरा हिंदी दिवस जो कि भारत में 14 सिंतबर को होता है। भारत का संविधान बनाने वाली संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को यह फैसला किया था कि हिंदी राजभाषा होगी। केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी के साथ ही हिंदी भी दर्ज है क्योकि यह देश के ज्यादातर हिस्सों में बोली व समझी जाती है। बाद में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 1953 से हर साल भारत में 14 सिंतबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

विश्व में बजा हिंदी का डंका-

इसके बाद 10 जनवरी 1975 की तारीख इस दिन पहला विश्व हिंदी दिवस नागपुर में मनाया गया था। इसमें 30 देशों से आए 122 प्रतिनिधि मौजूद थे। यानि दुनिया में हिंदी का डंका बजने लगा था। इसके बाद साल 2006 में तत्कािन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने घोषणा की कि हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा। इसलिए क्योकि 10 जनवरी को ही पहली बार संंयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी बोली गई थी। तब साल 1949 था। 2006 से हर साल 10 जनवरी को दुनिया भर में हिंदी का बोलबाला कायम रखने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा।

बता दे कि हिंदी पूरी दुनिया में छाई  हुई है। लगभग 150 देशों में हिंदी बोलने-समझने व लिखने-पढ़ने वाले फैले हुए हैं। हिंदी दुनिया की तीसरी ऐसी भाषा बन चुकी है, जो सबसे ज्यादा बोली जाती है। भारत की बात करे तो यहां की 70 फीसदी से भी ज्यादा आबादी हिंदी बोलती है। आंकड़ोंं की मानें तो दुनिया भर में करीब 600 मिलियन लोग ऐसे है, जो एक-दूसरे के बीच संचार स्थापित करने के लिए हिंदी का ही प्रयोग करते है।

इन देशो में बोली जाती हैं हिंदी-

भारत के अलावा इन देशो में बोली जाती है हिंदी-  सूरीनाम, मॉरीशस और फिजी, फिलीपींस, न्यूजीलैंड, अमेरिका, युगांडा, सिंगापुर, नेपाल, गुयाना, त्रिनिदाद, तिब्बत, दक्षिण अफ्रीका, यूके, जर्मनी तक में हिन्दी बोली और समझी जाती है. पाकिस्तान की भाषा भी एक तरह से हिन्दी ही है, जिसकी लिपि अलग है. भारत और पाकिस्तान में भले ही इसे उर्दू कहा जाता हो पर है यह हिन्दी का ही एक रूप, जिसकी लिपि अलग है. बोलने-समझने में यह हिन्दी से तनिक भी अलग नहीं लगती है.

Tags:    

Similar News