यूपी में लड़कियों के पहले सैनिक स्कूल में कैसे मिलेगा एडमिशन, जानिए

Sainik School Admission 2024:लड़कियों के पहले सैनिक स्कूल में कुल 870 सींटे हैं। जहाँ पढ़ाई के साथ-साथ लड़कियों को सैन्य प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।;

Update: 2024-01-09 11:43 GMT

UP Girls Sainik School Admission 2024: यूपी के वृंदावन में लड़कियों का पहला सैनिक स्कूल खोला गया हैं। यह स्कूल सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में गैर सरकारी संगठनों / निजी / राज्य सरकारी स्कूलों के साथथ साझेदारी में खोला गया हैं। संविद गुरूकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल वात्सल्य ग्राम परिसर में स्थित हैं। लड़कियों के पहले सैनिक स्कूल में कुल 870 सींटे  हैं। जहाँ पढ़ाई के साथ-साथ लड़कियों को सैन्य प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

स्कूल में सीबीएसई सिलेबस की पढ़ाई काराई जाएगी। एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। एडमिशन प्री नर्सरी, नर्सरी, कक्षा 1, कक्षा 6, कक्षा 9 व कक्षा 11वीं में होगा।  सीटों की उपलब्धता के आधार पर छात्रों का नामांकन अन्य ग्रेड में भी किया जा सकता हैं।

एडमिशन के लिए उम्र सीमा-

कक्षा 6 में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारो की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एडमिशन के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता व बच्चे का आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की फोटो व पिछले स्कूल से स्थानांतरण प्रमाण पत्र जमा करना होगा। एडमिशन के लिए सभी संबंधित डाक्यूमेंट संविद गुरूकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल की अधिकारिक वेबसाइट samvidgurukulam.org पर जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही एडमिशन संबंधित सभी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। 

प्रवेश के लिए टेस्ट-

एडमिशन के लिए छात्र को प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में प्रश्न भाषा,गणित, रीजनिंग, विज्ञान व सामान्य ज्ञान विषयों से संबंधित होंगे। लिखित परीक्षा पास करने के बाद छात्रो को शारीरिक व चिकित्सा परीक्षा पास करना अनिवार्य है। वहीं पीजी व नर्सरी कक्षाओं में एडमिशन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। जिसके बाद बच्चे व माता-पिता का व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।

लड़को को भी मिलेगा एडमिशन-

गर्ल्स सैनिक स्कूल में लड़के व लड़कियों दोनों को कक्षा 5 तक डे बोर्डर या आवासीय छात्र के रूप में प्रवेश दिया जाएगा। तो वहीं कक्षा 6 से 11वीं तक की लड़कियों को आवासीय छात्र के रूप में प्रवेश मिलेगा। कक्षा 6 से आगे लड़को को प्रवेश की अनुमति नहीं प्रदान की जाएगी।

Tags:    

Similar News