JEE Mains 2023 एडमिट कार्ड आज होने वाला हैं जारी, इस लिंक से करे डायरेक्ट चेक

JEE Mains 2023 Session 1 Admit Card: जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड आज इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है, इस लिंक से करे चेक;

Update: 2024-01-20 14:00 GMT

JEE Mains 2024 Session 1 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आज 20 जनवरी को जेईई मेन्स 2024 सेशन 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हॉल टिकट अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। जिसे उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर व जन्मतिथि के जरिए डाउनलोड कर सकते है। पूर्व में जारी अधिकारिक नोटिफिकेश के अनुसार जेईई मेन्स 2024 सेशन 1 परीक्षा के लिए हॉल टिकट एग्जाम डेट से तीन पहले जारी किया जाएगा।

बता दे कि एनटीए ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवारो को एडमिट कार्ड का इंतजार है। परीक्षा का आयोजन देश के बाहर 22 शहरों में किया जाएगा। बी.आर्क के लिए परीक्षा 24 जनवरी (दूसरी पाली) से निर्धारित की गई है व बी.प्लानिंग (पेपर 2ए व पेपर 2बी) व बी.ई/ बी.टेक के लिए एग्जाम 27,29,30,31 जनवरी व 1 फरवरी 2024  को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे एग्जाम होगा।

प्रवेश पत्र के अलावा एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रमाण लेकर जाना होगा। परीक्षा का आयोजन एटीएन की तरफ से जारी गाइडलाइंस के  तहत ही किया जाएगा। सेशन 1 परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु व उर्दू समेत कुल 13 विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

JEE Main 2024 Session 1 Admit Card कैसे डाउनलोड करे-

  • जेईई मेन 2024 सेशन 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहां आवेदन संख्या व पासवर्ड का उपयोग करे।
  • इसके बाद जेईई मेन 2024 सेशन 1 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद हाॅल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • जिसे डाउनलोड कर ले व प्रिंट ऑउट निकाल ले। 
Tags:    

Similar News