JEE Mains 2024 पेपर 1 के लिए कब जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जाने परीक्षा की तिथि
JEE Mains 2024 Paper1: जेईई मेन्स सेशन 1 की परीक्षा के लिए अभी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड नहीं जारी किया गया. 24 को हैं, परीक्षा;
JEE Mains 2024 Session 1 Admit Card: जेईई मेन्स 2024 सेशन 1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। पेपर 1 की परीक्षा के लिए सिटी स्लिप व हॉल टिकट जल्द ही इसकी अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि के जरिेए इसे डाउनलोड कर सकते है। सेशन 1 की परीक्षा 24 जनवरी 2024 से शुरू होकर 1 फरवरी तक चलेगी।
बता दे कि बी. आर्क व बी. प्लानिंग के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है। अब पेपर1 (बीटेक) के लिए जारी की जानी है। जेईई मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड व उस पर चिपकाया हुआ पासपोर्ट साइज फोटो व एक अलग से पासपोर्ट साइज की फोटो, आधार कोर्ड या फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र लेकर जाना होगा। परीक्षा का आयोजन अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल,तेलुगु व उर्दू सहित विभिन्न 13 भाषाओं में किया जाएगा।
क्या हैं, पेपर 1 पैटर्न-
पेपर1 (बीटेक) में तीन विषय शामिल होंगे- भौतिकी, रसायन विज्ञान व गणित, प्रत्येक विषय को दो सेशन में विभाजित किया जाएगा। सेशन ए में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। तो वहीं सेशन बी में ऐसे प्रश्न होंगे। जिनके उत्तर संख्यात्मक मान के रूप में भरे जाने है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर उन्हें निर्धारित समय से करीब 30 मिनट पहले पहुँचना होगा।
ऐसे डाउनलोड करे एग्जाम सिटी स्लिप-
- जेईई मेन्स 2024 सेशन 1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
- जिसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगा।