Pre-DEIEd Admit Card 2023 : प्री डीएलएड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करे चेक
एग्जाम डेट-;
Education Rajasthan Pre DEIEd Admit Card 2023: बीएसटीसी राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं। वे उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन किया हैं। वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in. पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारो को लॉगिन क्रेडशियल्स की जरूरत पड़ेगी।
एग्जाम डेट-
राजस्थान प्री डीएलड परीक्षा 2023 का आयोजन 28 अगस्त 2023 के दिन किया जाएगा। परीक्षा के पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले क्योकि इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा। ये भी जान ले कि परीक्षाकी अवधि तीन घंटे होती व एग्जाम दोपहर में 2 बजे से शुरू होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारियाँ दी हुई होगी। इसलिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद ध्यानपूर्वक पढ़ ले।
ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड-
- बीएसटीसी राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाए।
- होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक Education Rajasthan Pre DEIEd Admit Card 2023 पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होने के बाद वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
- जिसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।