JEE Advanced 2023 फाइनल आंसर-की व रिजल्ट कब आएगा, जानिए
ऐसे चेक करे JEE Advanced 2023 Answer Key 2023-;
JEE Advanced 2023 Answer Key 2023: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए होने वाली जेईई एडवांस 2023 की परीक्षा का रिजल्ट व फाइनज आंसर-की कल यानी 11 जून 2023 को जारी होगा। इस साल जेईई मेन्स परीक्षा पास करने के बाद एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने सेट के अनुसार आंसर-की चेक कर सकते हैं।
जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए 7 मई तक का समय था। तो वहीं JEE Advanced 2023 परीक्षा 4 जून 2023 को आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए आंसर-की अब जारी होने वाली हैं। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यार्थी नीचे दिए स्टेप्स को चेक कर सकेंगे।
अनारक्षित श्रेणी के लिए कुल कट-ऑफ लगभग 17 प्रतिशत रहने की उम्मीद हैं। ईडब्ल्यूएस व ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह लगभग 15 प्रतिशत होने वाली हैं। तो वहीं एससी व एसटी छात्रों के लिए कट ऑफ करीब 8 फीसदी रहने की उम्मीद हैं।
2021 में 29.54 प्रतिशत की तुलना में 2022 का पास प्रतिश 26.17 प्रतिशत था। योग्य उम्मीदवारों का एक पूल प्राप्त करने के लिए 2021 की तुलना में योग्यता अंक भी कम किए गए थे। जो कि कुल सीटों की संख्या से कम से कम दोगुनी थी। सामान्य, ईडब्लूएस व ओबीसी के लिए कुल प्रतिशत 13.89 प्रतिशत था। जबकि एससी व एसटी वर्ग के लिए यह 7.78 प्रतिशत था।
ऐसे चेक करे JEE Advanced 2023 Answer Key 2023-
- जेईई एडवांस 2023 की परीक्षा के लिए फाइनज आंसर-की चेक करने के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाए।
- होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक Important Announcements पर क्लिक करे।
- इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- वहाँ दिए लिंक JEE Advanced 2023 Answer Key पर क्लिक करे।
- जिसके बाद पीडीएफ के रूप में आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड कर ले व प्रिंट ऑउट निकाल ले।