GATE Admit Card 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कानपुर (IIT-Kanpur) ने ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानि गेट का एडमिट कार्ड ऑउट हो चुका हैं। जिन उम्मीदवारो ने इस बार गेट की परीक्षा देने के लिए आवेदन किया हैं। वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। GATE के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी साझा की हैं। उन्होने ट्वीट कर कहा गया, 'उम्मीदवार एप्लिकेशन पोर्टल से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।' गेट एग्जाम देने वाले रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।
How to Download GATE Admit Card 2023-
ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानि GATE 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारो को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- होमपेज ओपन हो जाने के बाद इस लिंक पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन हो जाने के बाद उम्मीदवार सारी डिटेल्स को फील कर सबमिट कर दे।
- इसके बाद आपके मोबाइल स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- अब इसे डाउनलोड कर ले।
GATE Exam Date 2023-
गेट एग्जाम का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा। GATE 2023 एग्जाम का आयोजन देश के 200 से ज्यादा शहरों में किया जाएगा।
GATE 2023 Exam Pattern-
गेट की परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टो में होगा। पहले शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक होगा। तो वहीं दोपहर यानि दूसरे शिफ्ट में स्टूडेंट्स 2.30 बजे से लेकर 5.30 बजे आना होगा। परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।