भारत में नहीं लेकिन दुनिया के इन देशो में मिली हैं, समलैंगिक शादी को मंजूरी
Same-Sex Marriage Countries: भारत में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाली बहस करने पर विराम लग चुका हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे विवाह को मान्यता देने से इन्कार कर दिया हैं व कहा हैं कि संसद इस पर फैसला ले सकती हैं। पिछले कई सालों से इस मामलें को लेकर दुनियाभर में बहस चल रही हैं। दुनिया के कई ऐसे देश भी हैं। जिन्होंने ऐसी तमाम शादियों को छूट दी हैं। जिनमें कई मुस्लिम देश भी शामिल हैं। जहाँ पर दो पुरूष या फिर दो महिलाएं शादी कर सकती हैं।
इन देशों में समलैंगिक शादियों को मिली छूट-
बता दे कि दुनिया के करीब 34 देश ऐसे भी हैं। जहाँ पर समलैंगिक शादियों को छूट दी गई हैं। यानी यहाँ कोई भी किसी से भी शादी कर सकते हैं। तो वहीं कुछ ऐसे देश भी हैं। जिन्होंने इसे लेकर अपने कानून बनाए हैं। इसके साथ ही इस प्रकार की शादियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई हैं। दुनिया के 10 ऐसे मुस्लिम देश भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जहाँ समलैंगिक शादियों को छूट प्रदान की गई हैं।
लेबनान जैसे देश में सेम सेक्स मैरिज यानी समलैंगिक शादी को मान्यता दी गई हैं। 2014 में कोर्ट के एक फैसले के बाद समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा कजाकिस्तान, माली, नाइजर, तुर्की, इंडोनेशिया, अल्बानिया, बहरीन, उत्तरी साइप्रस व अजरबैजान जैसे देशों में भी समलैंगिकों को शादी का अधिकार दिया गया हैं। हालांकि इनमें से कुछ देश ऐसे हैं। जहाँ पर समलैंगिक कपल को वो अधिकार नहीं दिए गए हैं। जो अन्य कपल्स को दिया जाता हैं।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला-
बता दे कि भारत में पिछले कई सालों से समलैंगिकता और ऐसे जोड़ों के विवाह को लेकर बहस जारी हैं। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में ऐसे कपल्स ने याचिका दायर करके मांग की थी। उन्हें भी बाकी लोगों की तरह शादी का अधिकार दिया गया हैं। जिस पर लंबी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी शादियों को मान्यता देने से मना कर दिया हैं। तो वहीं सरकार की तरफ से दायर हलफनामों से भी क्लियर हो गया हैं कि इसके खिलाफ हैं। ऐसे में संसद में इसे लेकर कानून बनना भी मुमकिन नहीं लग रहा हैं।