Hunger Index 2022 में भारत से आगे निकला पाकिस्तान व श्रीलंका, देखे रैंकिंग

Update: 2022-10-15 05:53 GMT

Hunger Index 2022 India Rank : वैश्विक भूख सूचकांक 2022 (Global Hunger Index) में भारत की स्थिति और भी खराब हो गयी है। भारत अपने पायदान से खसक कर 6 रैंक नीचे गिर गया हैं। हंगर इंडेक्स में जहाँ 2021 में भारत की रैंकिग 116 देशो में 101वें स्थान पर था। तो वहीं 121 देशों में भारत 107वें स्थान पर हैं।  इस रैंकिंग में भारत से आगे पाकिस्तान व श्रीलंका निकल गए हैं। दक्षिण एशियाई देशो की बात करे तो भारत की स्थिति युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान से कुछ बेहतर हैं। इंडिया फूड बैंकिंग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 189.2 मिलियन लोग कुपोषित हैं। 

हंगर इंडेक्स में पाकिस्तान व पड़ोसी देशो की रैंकिंग-

हंगर इंडेक्स में भारत के पड़ोसी देशो की रैंकिंग में पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार की स्थिति हमसे बेहतर है। 121 देशों की सूची में पाकिस्तान 99वें, श्रीलंका 64वें, बांग्लादेश 84वें, नेपाल 81वें व म्यांमार 71वें स्थान पर हैं। 

हंगर इंडेक्स की रैंकिंग किसके द्वारा जारी की गयी हैं-

यह रैंकिंग जीएचआई स्कोर के आधार पर जारी की गयी हैं। पहले साल 2020 में भारत 94वें स्थान पर था। जीएचआई स्कोर की गणना चार संकेतकों पर की जाती है, जिनमें अल्पपोषण, कुपोषण, बच्चों की वृद्धि दर और बाल मृत्यु दर पर जारी की जाती हैं।  

भारत की हालत-

रिपोनेर्ट्स की माने तो भारत में हर साल 7 हजार से 19 हजार लोग हर भूख से मर जा रहे हैं। इसका मतलब हैं कि पांच से 13 मिनट में एक आदमी बिना खाने के मर जाते हैं। भारत में करीब 20 लोग ऐसे हैं, जो हर रोज अच्छे से खाना नहीं खा पाते हैं और रात को उन्हें भूखे ही सोना पड़ता है। जो साल 2020 में साउथ एशिया में 1331.5 मिलियन लोग ऐसे थे, जैसे हेल्दी डाइट नहीं मिल पाई और उसमें से 973.3 मिलियन तो भारत के लोग थे। 

Tags:    

Similar News