E20 पेट्रोल क्या हैं, जानिए इससे क्या फायदा होगा

Update: 2023-02-06 12:37 GMT

Indian Energy Week 2023 :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 से लेकर 8 फरवरी तक बेगलुरू में होने वाले इंडिया एनर्जी वीक 2023 का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस एनर्जी वीक के दौरान ही देश के 111 राज्यों में ई-20 पेट्रोल का शुभारंभ होगा। इस पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मौजूद रहेगा। इसके साथ ही पीएम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोलर एनर्जी से काम करने वाले सोलर कुकिंग सिस्टम को भी पेस करगे। तो वहीं कर्नाटक के तुमकुरू में HAL  की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री की भी शुरूआत करेंगे। 

क्या होता हैं ई-20 फ्यूल-

E-20 में ई का अर्थ हैं इथेनॉल यानि पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा 20 फीसदी हैं। पेट्रोल में 20 फीसदी हिस्सा इथेनॉल का रहेगा। तो वहीं संख्या जितनी बढ़ेगी उतना ही इथेनॉल भी बढ़ेगा। वर्तमान में देश में मिलने वाले पेट्रोल में 10 प्रतिशत तक इथेनॉल पाया जाता हैं। ई-20 पेट्रोल क्या हैं, इसके लिए इथेनॉल के बारे में समझना जरूरी हैं।इसे बायोमास से बनाया जाता हैं। ज्यादातर इथेनॉल कॉर्न व गन्ने की फसल से तैयार किया जाता हैं। भारत में पहले से इसकी खेती बडे़ स्तर पर हो रही हैं। ऐसे में ऑटोमोबाइल के लिए बडे़ स्तर पर इथेनॉल तैयार किया जाता हैं। 

इथेनॉल इको-फेंडली ईधन हैं जो अल्कोहल बेस्ड हैं। इससे पर्यावरण को कई तरह के होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकता हैं। इथेनॉल के प्रयोग से कार्बन उत्सर्जन घटेगा।तो वहीं एथेनॉल का ऑक्टेन नंबर अधिक होता हैं। इसलिए इसे गाड़ियों व पर्यावरण के लिए बेहतर माना जाता हैं। पेट्रोल को इथेनॉल के साथ मिलाकर प्रयोग किया जाता हैं। तो वहीं 35 फीसदी तक कार्बन-मोनो-ऑक्साइड कम पैदा होती हैं। इसके साथ ही सल्फर-डाई-ऑक्साइड भी कम निकलती हैं। इसकी वजह से किसानो को भी लाभ मिलेगा।  


Tags:    

Similar News