Jobs in Hotel : कैसे बनते हैं 5 स्टार होटल में शेफ, कैसे मिलती नौकरी व कितना पाते हैं सैलरी, जाने

Jobs in Hotels:;

Update: 2023-06-22 10:28 GMT

Jobs in Hotel : आज के समय सबसे शेफ का प्रोफेशन काफी प्रसिद्ध हो गया हैं। हर एक जगह पर एक अच्छे कुक यानि शेफ की मांग हैं। फिर चाहे वो होटल ही क्यो हो। एक अच्छे शेफ को सैलरी भी अच्छी-खासी मिलती हैं। शेफ का काम केवल खाना बनाना ही नहीं होता हैं। उसका काम किचन मैनेजमेंट से लेकर खाना टेस्ट करने तक का काम एक शेफ का होता हैं। यदि आप भी शेफ बनना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको इस प्रोफेशन के बारे में बताते हैं।

शेफ बनने के लिए क्या करना चाहिए-

वर्तमान समय में शेफ बनने के लिए प्रोफेशनल क्वॉलिफिकेशन जरूरी हैं। इसके लिए होटल मैनेजमेंट व हॉस्पिटेलिटी में सार्टिफिकेट, डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स कर सकते हैं। इसमें हॉस्पिटेलिटी एंड होटल मैनेजमेंट में बीएससी, कैटरिंग साइंस एंड होटल मैनेजमेंट में बीएसी, फूड प्रोडक्शन एंड पैटिसरी में सर्टिफिकेट कोर्स, कलनरी आर्ट्स में डिप्लोमा, बीए कलनरी आर्ट्स आदि कोर्स सम्मलित हैं। ये सभी कोर्स 6 महीने से लेकर 3-4 साल तक होता हैं।

होटल मैनेजमेंट एंट्रेस एग्जाम-

सरकारी होटल मैनेजमेंट कॉलेजों में एडमिशन के लिए हर साल एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता हैं। यह एक संयुक्त प्रवेश परीक्षा होती हैं। जिसका नाम नेशनल काउंसिल फॉर होट मैनेजमेंट एग्जाम (NCHM) हैं। इसके जरिए नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (NCHMCT) से संबंद्ध कॉलेजों में बीएससी (हॉस्पिटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन) कोर्स में एडमिशन मिलता हैं। यह तीन साल का कोर्स होता हैं। जिसमें 6 सेमेस्टर होते हैं। इसकी डिग्री जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी प्रदान करती हैं।

5 Star Hotel Chef Salary-

रिपोर्ट्स कि माने तो दिल्ली में 5 स्टार होटल में शेफ की सैलरी सलाना 40 लाख रूपए तक हैं। वैसे ये पूरा अनुभव व काबिलियत पर निर्भर हैं।

Hotel Managment Collages-

  1. आईएचएम (इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट), कैटरिंग एंड न्यूट्रीशन पूसा, नई दिल्लीगवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल
  2. मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रीशन, देहरादून
  3. डॉ अम्बेडकर इस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजंमेंट, चंडीगढ़
  4. इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, जयपुर.जीआईएचएमसीटी, नागपुर
  5. डॉ. अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, चंडीगढ़.

Tags:    

Similar News