DSP Salary: डीएसपी के पद पर नौकरी के बाद कितनी सैलरी व क्या-क्या सुविधाऐं मिलती हैं, जानिए

DSP Salary-;

Update: 2023-07-19 10:36 GMT

DSP Salary : सार्वजनिक सेवा क्षेत्र में DSP का फुल फॉर्म डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस या पुलिस उपाधीक्षक होता हैं। यह सब डिवीजन का पुलिस प्रमुख होता हैं। भारत में बड़े शहरों या अधिक जनसंख्या वाले जिलों में पुलिस बल का नेतृत्व एक सीनियर सुपरिटेंडेट ऑफ पुलिस (SSP) किया जाता हैं। और छोटे जिलों में सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस या पुलिस बल का नेतृत्व करता हैं। पुलिस उपाधीक्षक का पद भारत के सबसे महत्वपूर्ण व प्रमुख पदों में से एक हैं। ये राज्य-स्तरीय पुलिस अधिकारी हैं। जो काफी जरूरी हैं क्योकि वे राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखना।

भारत में एक पुलिस अधिकारी बनना बहुत चुनौतीपूर्ण हैं क्योकि पुलिस बल में प्रत्येक पद के लिए मानसिक व फिजिकल पावर दोनों की आवश्यकता होती हैं। ऐसे व्यक्तियों के लिए जो अपराध को कम करने में मद्द करते हुए अपने देश व अपने लोगों की सेवा करना चाहते हैं। चलिए आज हम आपको डीएसपी के पद पर मिलने नौकरी मिलने के बाद कितनी सैलरी मिलती हैं।

DSP Salary-

एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) अधिकारी जिसे सिविल सेवा परीक्षा के आधार पर नियुक्त किया जाता हैं। अलग-अलग राज्यों में डीएसपी (DSP) को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ मिली हैं। DSP को पे स्केल 53100 रूपए से लेकर 1,67,800 रूपए के बीच मिलता हैं। 7वॉ वेतनमान के नियम के अनुसार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार राजस्थान, एमपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली व उत्तराखंड में डीएसपी का वेतन तय होता हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारो को इन-हैंड सैलरी 73195 रूपए मिल सकता हैं।

Tags:    

Similar News