Knowledge: एक ऐसा किला जहाँ पर जाने वाला कभी वापस लौटकर नहीं आता हैं, जानिए

Tags:;

Update: 2023-07-03 16:32 GMT

Kalawanti Durg: कलावंती किला, महाराष्ट्र में स्थित हैं। जिसे देश के सबसे खतरनाक किलों में गिना जाता हैं। यह किला काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। फिर भी लोग यहाँ ट्रेकिंग करने के लिए जाते हैं। यह 2300 फीट ऊंचा हैं। इसके अलावा, इस किले की चढ़ाई में केवल पतली-सी सीढ़ियाँ हैं। और दोनो तरफ खाई हैं। जहाँ इंसान का पैर फिसलने की संभावना होती हैं।

यह किला बहमनी सल्तनत के समय में पनवेल व कल्याण किले की नजर में रखने के लिए बनाया गया था। 1458 ईं में अहमदनगर सल्तनत की हार के बाद यह किला छीन लिया गया। कहा जाता हैं कि कई लोगों की मृत्यु इस किले में हुई हैं। इससे पहले इस किले का नाम मुरंजन किला था। लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज के राज में इसे बदलकर रानी कलावंती किला कहा गया। यहाँ देश व दुनिया भर से लोग आते हैं। बारिश के समय यहाँ आना खतरों से खाली नहीं हैं। एक गलती जानलेवा साबित हो सकती हैं।

किला इसलिए भी इतना खतरनाक हैं क्योकि यहाँ सीढ़ियों के बराबर न तो रेलिंग हैं व न ही की रस्सी हैं। लोग इन सीढ़ियों पर एक-एक कदम चढ़ते हैं। उतरने में तो और भी ज्यादा परेशानी होती हैं। छोटी सी गलती से जान जा सकती हैं। शाम होते ही ठंड लगने लगती हैं। क्योकि यह किला चारों तरफ से एकदम खुला हुआ हैं व ऊचाँई पर स्थित हैं।

कहाँ स्थित हैं ये किला-

महाराष्ट्र में ये किला स्थित हैं। वैसे इस तरह के खतरनाक व दुर्गम किलों को आप यहाँ और भी देख सकते हैं। लेकिन इस किले की लोकप्रियता कुछ और ही अलग हैं। ये किला माथेरान व पनवेल के बीच स्थित हैं। इसकी संरचना व ऊँचाई ऐसी हैं कि फोटो देखने वाले लोगों को और भी ज्यादा आकर्षित करती हैं। इसे भारत के सबसे खतरनाक किलों में गिना गया हैं। रायगढ़ जिले में स्थित इस किले के आसपास कई शानदार नजारे भी देखने को मिलते हैं।

सूर्यास्त से पहले चले आते लोग-

सूर्यास्त से पहले ही यहाँ घूमने गए लोग घर लौट जाते हैं क्योकि शाम में यहाँ से लौटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हैं क्योकि इस ट्रेक को आप केवल उजाले में ही देख सकते हैं। इसके अलावा यहाँ न पानी की व्यवस्था हैं व न ही बिजली की।

Tags:    

Similar News