Knowledge: पूरे चार साल बाद धूमकेतु निशिमुरा आसमान में आएंगे नजर, जानिए कितने बजे दिखेगा

धूमकेतु निशिमुरा की जानकारी-;

Update: 2023-09-15 09:11 GMT

Knowledge :रात में यदि कोई आसमान की सुंदरता को बढ़ाता हैं, तो वो तारे होते हैं। इंसानों में जब से सोचने समझने की शक्ति विकसित कर दी गई हैं। तब से ही वो तारों व अंतरिक्ष के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। इसी के चलते आज इंसान चांद व मंगल ग्रह तक अपनी पहुँच बना चुका हैं। बता दे कि सूरज भी अब उनसे ज्यादा दूर नहीं हैं। इंसान अंतरिक्ष के बारे में बहुत कुछ जानने के लिए उत्सुक हैं। आज ह म आपको एक ऐसे धूमकेतु के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आसमान में नजर आने वाला हैं। चलिए आज हम इसके बारे में आपको कुछ महत्वपूर्ण बाते बताते हैं।

धूमकेतु निशिमुरा की जानकारी-

धूमकेतु निशिमुरा को 12 अगस्त 2023 को खोजा गया था। इसे जापान के एक खगोल फोटोग्राफर हिदओ निशिमुरा ने खोजा था। यहीं वजह हैं कि इस धूमकेतु का नाम फोटोग्राफर ने निशिमुरा के नाम पर रख दिया था। वैज्ञानिको का मानना हैं कि धूमकेतु हर साल दिसंबर में वाले सिग्मा हाइड्रिड्स से जुड़ा हो सकता हैं। बता दे कि सूर्य के सबसे नजदीक से गुजरगा तो अपने पीछे धूल व चट्टानों के छोटे-छोटे कण छोड़ता जाएगा।

कब नजर आएगा धूमकेतु-

इग्लैंड के हल यूनिवर्सिटी में ईए मिल्ने सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के निदेशन प्रोफेसर ब्रैंड गिब्सन का कहना हैं कि ये धूमकेतु बिना किसी दूरबीन के भी दिखाई देगा। वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल धूमकेतु 3.86 लाख किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा हैं। यही वजह हैं कि 12 सितंबर को ये पृथ्वी से मात्र 12 करोड़ किलोमीटर दूर रहेगा व इंसान इसे अपनी आँखो से देख सकते हैं। भारत में निशिमुरा को लोग 12 सितंबर की सुबह से थोड़ा पहले देख पाएँगे यानी आपको सुबह चार से पाँच के बीच आसमान में नजर आएगा।

Tags:    

Similar News