Knowledge: भारत में सबसे कम पढ़े-लिखे जिले कौन-से हैं, जानिए

Districts of India: भारत के वो कौन-कौन से जिले हैं, जहाँ पर सबसे कम पढ़े-लिखे लोग मौजूद हैं, आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं;

Update: 2023-10-28 15:09 GMT

Districts of India: भारत में सबसे शिक्षित राज्य की बात की जाए तो सबसे पहला नाम केरल का आता हैं। यह बात सच हैं। यह देश का इकलौता ऐसा राज्य हैं। जहाँ की पूरी आबादी शिक्षित हैं। क्या आपको पता हैं कि भारत में सबसे कम पढ़ा-लिखा जिला कौन-सा हैं। भारत में हालहि में जनगणना 2011 में हुई थी। जिसकी जनगणना के अनुसार देश की जनसंख्या व इसके राज्यों व राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न मापदंडों का एक व्यापक स्प्रैपशॉट प्रदान किया गया था। एकत्रित किए गए आकड़ो की माने तो एक महत्वपूर्ण पहलू विभिन्न क्षेत्रों में जनसंख्या व साक्षरता दर था। इस डेटा ने हमें भारत में सबसे कम शिक्षित जिलों की पहचान करने की अनुमति प्रदान की गई हैं। आज हम आपको सबसे कम पढ़े-लिखे जिले के बारे में बताते हैं।

सबसे कम पढ़े-लिखे जिले-

भारत में सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला अलीराजपुर हैं। जो मध्य प्रदेश राज्य में स्थित हैं। इसने औसत साक्षरता दर केवल 36.10 प्रतिशत बताई। यह आंकड़ा पुरूषों के लिए 42.02 प्रतिशत की साक्षरता दर व महिलाओं के लिए 30.29 प्रतिशत की काफी कम दर तक टूट जाता हैं। भारत में दूसरे सबसे कम शिक्षित जिले की ओर बढ़ते हुए। हम छत्तीसगढ़ में बीजापुर को पाते हैं। इस जिले में औसत साक्षरता दर 40.86 प्रतिशत दर्ज की गई हैं। जिसमें पुरूषो के लिए 50.46 प्रतिशत व महिलाों के लिए 31.11 प्रतिशत हैं। 

तीसरे सबसे कम शिक्षित जिला दंतेवाड़ा हैं। जो छत्तीसगढ़ में हैं। इसमें औसत साक्षरता दर 42.12 प्रतिशत बताई गई हैं।। जिसमें पुरूषो के लिए 51.92 प्रतिशत व महिलाओं के लिए 35.54 प्रतिशत हैं। मध्य प्रदेश में स्थित झाबुआ 43.30 प्रतिशत की औसत साक्षरता दर के साथ चौथा सबसे कम शिक्षित जिला हैं। यह पुरूषों के लिए 52.85 प्रतिशत व महिलाओं के लिए 33.77 प्रतिशत में विभाजित हैं। भारत का पाँचवां सबसे कम शिक्षित जिला ओ़डिशा राज्य का नबरंगपुर हैं। इसमें औसत साक्षरता दर 46.43 प्रतिशत दर्ज की गई हैं। जिसमें पुरूषों के लिए 57.31 प्रतिशत व महिलाओं के लिए 35.80 प्रतिशत हैं। 

Tags:    

Similar News