Black Taj Mahal: सफेद ताजमहल तो सबने देखा होगा लेकिन क्या आपने ब्लैक ताजमहल देखा हैं, जानिए किसने बनाया
Tags:;
Black Taj Mahal : सफेद ताजमहल तो हर किसी ने देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने ब्लेक ताजमहल देखा हैं नहीं तो चलिए आज हम आपको ब्लैक ताजमहल के बारे में बताते हैं। इसको किसने बनाया, कब बनाया व कितने रूपए खर्च हुए बनाने में सब
ब्लैक ताजमहर के बारे में शायद ही आपने कभी सुना भी होगा। या फिर आपने उसकी तस्वीर देखी ही नहीं होगी। यह ताजमहल आधे काले पत्थर, ईंट व चूने से बना हुआ हैं। हम इस ताजमहल के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
कहाँ स्थित हैं ब्लैक ताजमहल-
यह ताजमहल उतावली नदी के किनारे स्थित हैं। यह ताजमहल आगरा के ताजमहल से छोटा हैं। मध्य प्रदेश में स्थित यह सुंदर ताजमहल शाहनवाज खान के मकबरे के रूप में जाना जाता हैं। शाहनवाज खान अब्दुल रहीम खानखाना के बड़े बेटे थे। शाहनवाज खान की मौत के बाद, जो केवल44 साल की आयु में हुई थी। उनका शव बुरहानपुर में उतावली नदी के किनारे दफनाया गया हैं।