Knowledge: धरती की सबसे जहरीली जगह जहाँ के पानी से लेकर मिट्टी तक में फैला हैं जहर, जानिए कहाँ हैं

दुनिया की सबसे जहरीली जगह-;

Update: 2023-08-24 12:25 GMT

Knowledge: धरती कई सारे रहस्यमयी चीजो से भरी हुई हैं, जिसके बारे में हमें जानकारी भी नहीं हैं। दुनिया दिखने में जितनी खूबसूरत लगती हैं, उतनी ही खतरनाक भी हैं। जहाँ पर जाने की सोच इंसान सोच भी नहीं सकता हैं। बता दे कि इस धरती पर जहाँ हर तरफ हरियाली व जीवन दिखाई देता हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ जगहें ऐसी भी हैं। जहाँ यदि आप चले गए तो यहाँ सिर्फ मौत व सन्नाटा दिखाई देगा। आज हम जिस जगह की बात कर रहे हैं। उसे इस धरती की सबसे जहरीली जगह के नाम से जानते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया की सबसे जहरीली जगह कौन-सी हैं।

दुनिया की सबसे जहरीली जगह-

बता दे कि दुनिया की सबसे जहरीली जगह किसी विराने या सन्नाटे में नहीं हैं। बल्कि दुनिया की सबसे जहरीली जगह फ्रांस के शहरी इलाके से कुछ ही दूरी पर स्थित हैं। कुछ लोग इस जगह को डेंजर जोन की तरह भी देखते हैं। ये जगह फ्रांस में स्थित हैं। और इस जगह पर बीते सौ सालों से कोई नहीं गया हैं। सरकार भी यहाँ जाने से लोगो को रोकती हैं। बता दे कि इस इलाके की मिट्टी में ही नहीं बल्कि यहाँ के पानी में भी जहर घुला हुआ हैं। ये जगह इतनी जहरीली हैं कि यहाँ की कोई भी चीज अगर आपके मुंह में चली गई तो आपकी मौत हो जाएगी।

कैसे बनी सबसे जहरीली जगह-

बता दे कि प्रथम विश्व युद्ध के पहले ये जगह गुलजार रहती थी। यहाँ इंसानी बस्तियाँ हुआ करती थी। लेकिन विश्व युद्ध में इस जगह को बर्बाद कर दिया गया। यहाँ इतने बम गिराए गए कि केमिकल हमले हुए कि यहाँ की हवा भी जहरीली हो गई। कुछ समय पहले दो जर्मन वैज्ञानिक यहाँ शोध के लिए गए थे। उन्होंने अपने शोध में पाया कि यहाँ कि मिट्टी ही नहीं पानी में भी इतना आरसेनिक मिला हुआ हैं कि अगर किसी के मुंह में इसका एक भी कण चला जाए तो उसकी मौत लगभग तय हैं।

Tags:    

Similar News