Knowledge: सर्दियों में कोहरा क्यो व कैसे बनता हैं, जानिए इसके पीछे की वजह
General Knowledge: सर्दियों में कोहरा होना आम बात हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा की कोहरा कैसे व क्यो बनता हैं, नहीं तो आज हम बताते हैं.;
Knowledge: सर्दियों के आगमन के साथ ही कोहरा होना शुरू हो जाता हैं। कोहरे की वजह से आस-पास की कोई भी चीज नजर नहीं आती हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि बरसात के समय खासकर पहाड़ी इलाकों में धुंध भी होता हैं। अक्सर आपके दिमाग में एक सवाल उठता हैं कि ठंड में कोहरा क्यो पड़ता हैं चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सर्दियों में कोहरा व बरसात में धुंध क्यों व कैसे बनता हैं।
कोहरा क्यों बनता हैं-
कोहरा एक तरह का जलवाष्प हैं। हवा एक निश्चित मात्रा में जल वाष्प या गैसीय अवस्था में पानी को पकड़ सकती हैं। बता दें कि जैसे ज्यादा से ज्यादा पानी हवा में भरता हैं। हवा व अधिक नम हो जाती हैं। हवा में जल वाष्प की मात्रा को मोश्वर के रूप में जाना जाता हैं। जब जलवाष्प पूरी तरह से हवा को सैचुरेटेड करने लगता हैं। तो पानी की बूंदें कंडेंस्ड होने लगती हैं या फिर गैस से वापस तरल में बदल जाती हैं। तो तरल की ये बूंदे हवा में निलंबित हो जाती हैं व एक मोटी धुंध के रूप में दिखाई देती है। जिसे कोहरे के रूप में जाना जाता हैं।
कोहरे में उपस्थित पानी के कणों के कारण आर-पार देखना मुश्किल हो जाता हैं। जब यह प्रक्रिया खूब ठण्डे पहाड़ी इलाकों में होती हैं। तब पानी की बूंँदें जमकर बर्फ के नन्हें क्रिस्टल्स में बदल जाती हैं। इसी को हम हिमपात अथवा बर्फ गिरना कहते हैं।
धूँध क्या होती हैं-
धुंध भी कोहरे जैसे ही होती हैं। इन दोनों में अंतर ये हैं कि यह धुंध अधिक घनी हो जाती हैं। इसके अलावा कोहरा हमें सर्दियों के समय दिखाई देता हैं। तो वहीं धुंध बरसात के दिनों में हवा में नमी की मात्रा बढ़ जाने के कारण बनता हैं। धुंध पहाड़ियों व जंगलों वालों क्षेत्रों में अधिक बनती हैं।