जानिए क्यो पहनती हैं कलकत्ता पुलिस व्हाइट कलर की वर्दी

Update: 2022-11-09 11:07 GMT

Kolkata Police White Uniform: क्या आपने कभी नोटिस किया हैं कि कोलकत्ता पुलिस व्हाइट कलर की यूनिफार्म क्यो पहनती हैं नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं जहाँ भारत के हर एक राज्य की पुलिस खाकी पहनती हैं। तो वहीं कोलकत्ता की पुलिस व्हाइट यूनिफार्म क्यो पहनती हैं।  

कोलकाता पुलिस की यूनिफार्म सफेद क्यो-

आपको बता दे कि पश्चिम बंगाल पुलिस की वर्दी तो खाकी है, लेकिन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की पुलिस की यूनिफॉर्म सफेद हैं। अंग्रेजी शासनकाल के दौरान सन् 1845 में अंग्रेजों ने ही कोलकाता पुलिस का गठन किया था। तब वहाँ पर लम्बी जद्दोजहत के बाद अंग्रेजो द्वारा सोच-विचार करके कोलकाता पुलिस के यूनिफार्म का रंग सफेद रखा गया। जिसके बाद से कोलकाता पुलिस के यूनिफार्म का रंग सफेद हो गया। 

लेकिन बाद में साल 1847 में ब्रिटिश हुकूमत के अहम कारिंदे सर हैरी लम्सडेन ने कोलकाता पुलिस को खाकी वर्दी पहनाने का प्रस्‍ताव दिया, लेकिन कोलकाता पुलिस ने सर हैरी के इस प्रस्ताव को मानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने व्हाइट यूनिफार्म अपनाने की वजह बताई कि कोलकाता एक तटीय इलाका है, जिस वजह से यहां का वातावरण काफी नम है. ऐसे में खाकी वर्दी के बजाय सफेद यूनिफॉर्म ही यहां के वातावरण के अनुकूल है। 

तो वहीं कोलकाता पुलिस के व्हाइट यूनिफार्म को लेकर ब्रिटिश हुकुमत ने अपनी एक अलग ही वैज्ञानिक राय दी। ब्रिटिश हुकुमत ने कहा कि- मौसम के लिहाज से सफेद रंग को ही सबसे बेहतर माना गया. तब से लेकर आज तक कोलकाता पुलिस सफेद यूनिफॉर्म ही पहनती हैं। 

Tags:    

Similar News