World's Shortest Man : दुनिया का सबसे छोटा आदमी, जिसकी हाइट कपड़े के बैंग के समान होगी

Update: 2023-03-13 14:41 GMT

World's Shortest Man : हाइट आजकल के समाज में एक बहुत बड़ी परेशानी बन गई हैं। हर कोई एक अच्छी हाइट पाना चाहता हैं। इसक लिए तरह-तरह के कार्य करता हैं। और जिनकी हाइट कम होती हैं। वो काफी दुखी भी होता हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि कभी-कभी छोटी हाइट गिफ्ट भी बन जाती हैं। औप इंसान को फेमस भी बना देती हैं। ऐसे ही हैं ईरान के अफसीन एस्माईल गदरजादेह के साथ हुआ हैं। बता दे कि ये दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। इसी वजह से इनका नाम गिनिज वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज हैं।इससे पहले स्माईल के कोलंबिया के 36 वर्षीय एडवर्ड नीनो हर्नाडेज के नाम सबसे छोटे आदमी होने का रिकॉर्ड दर्ज था। अफशीन रिकॉर्डधारी बनने के बाद दुबई गए थे। वहाँ उन्होने थ्री पीस सूट सिलावाया था। जो किसी 2.3 साल के बच्चे की तरह लग रहे थे। 

कौन हैं दुनिया का सबसे छोटा आदमी-

अफशीन स्माईल गदरजादेह को सबसे पहले ईरान के बुकान काउंटी में स्थित पश्चिम अजरबैजान प्रांत में देखा गया था। इनका जन्म 13 जुलाई 2002 में हुआ हैं। ईरान के रहने वाले अफशीन स्माईल गदरजादेह की उम्र 20 साल हैं। और ये दुनिया के सबसे छोटे आदमी के लिस्ट में शामिल हैं। अफशीन स्माईल गदरजादेह को दुनिया का सबसे छोटा आदमी घोषित करने से पहले 24 घंटे के अंदर तीन बार मापा गया था। इन्होने पिछले साल दिंसबर में ही सबसे छोटे आदमी का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अफशीन को दो तरह की भाषाएं आती हैं। जिसमें कुर्द व फारसी शामिल हैं। ये मात्र 6.5 किलो के ही हैं।

Tags:    

Similar News