दुनिया का सबसे छोटा डॉग जिसकी हाईट एक सेलफोन से भी छोटी हैं।
दुनिया का सबसे छोटा डॉग-;
World’s smallest dog: दुनिया में बहुत से अजीबो-गरीब चीजे आपको दिखाई देगी। इस संसार में इंसान, जानवर, पेड-पौधे, कीट पंतग हर कोई रहता हैं। सब एक-दूसरे से भिन्न हैं। लेकिन जहाँ भगवान द्वारा बनाए गए ज्यादातर जानवरो की आकृति एक समान होती हैं। आपने बहुत-से कुत्ते देखे होंगे हर एक कुत्ते की हाइट एक जैसी ही होती हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि दुनिया में एक ऐसा कुत्ता भी हैं। जिसकी हाइट सेलफोन से भी कम हैं।
दुनिया का सबसे छोटा डॉग-
बता दे कि दुनिया के सबसे छोटे डॉग की हाइट मात्र 3 इंच हैं। और इसका वजन करीब आधा किलो हैं। कद काठी में यह सिर्फ इतना हैं कि आपकी जेब में या हैंडबैंग में आसानी से आ जाएगा। इस डॉग का नाम पर्ल (Pearl) हैं। यह चिहुआहुआ प्रजाति का हैं। इस अनोखी खासियत के लिए पर्ल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया हैं।
साल 2020 में पैदा हुए पर्ल की हाइट 9.14 सेंटीमीटर (3.59 इंच) और लंबाई 12.7 सेंटीमीटर (5.0 इंच) है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका आकार किसी डॉलर नोट के बराबर है. पर्ल की मालिक वैनेसा सेमल अपने इस पेट डॉग से काफी ज्यादा खुश हैं. उनका कहना है कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पास दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता पर्ल है.
साल 2020 में हुआ था जन्म-
साल 2020 में पर्ल का जन्म हुआ था। इसकी हाइट 9.14 सेंटीमीटर (3.59 इंच) और इसकी लंबाई 12.7 सेंटीमीटर (5.0 इंच) हैं। बता कि इसका आकार किसी डॉलर के नोट के बराबर हैं। पर्ल की मालिक वैनेसा सेमल अपने पेट डॉग को काफी प्यार करती हैं। उनका कहना हैं कि वो काफी भाग्यशाली हैं कि हमारे पास दुनिया का सबसे छोटा डॉग पर्ल हैं।
पर्ल के इस रिकार्ड को एनिमल हॉस्पिटल में अलग-अलग समय में उसकी ऊंचाई और वजन को तीन बार माप कर वेरिफाई किया गया हैं। उसके बाद पर्ल को यह रिकॉर्ड मिला हैं। अपनी कद-काठी के अलावा पर्ल का स्वभाव भी उसे दुनिया से अलग और खास बनता हैं। बता दे कि चिहुआहुआ प्रजाति के कुत्ते चंचल और गुस्सैल होते हैं। लेकिन पर्ल बिल्कुल भी ऐसा नहीं हैं।