मध्य प्रदेश के स्कूलो में पढ़ाया जायेगा, अब भगवान परशुराम संबंधी पाठ

Education News; मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा अब वहाँ के स्कूलो में पढ़ाया जायेगा भगवान परशुराम से संबधित पाठ;

Update: 2022-05-03 07:57 GMT

MP Education News; मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज घोषणा की कि राज्य के स्कूलो में अब भगवान परशुराम से संबधित पाठ्यक्रम पढ़ाया जायेगा। आपको बता दे कि आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री परशुराम भगवान की जंयती के दिन यहां के प्रसिद्ध गुफा मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की मूर्ति के अनावरण के मौके पर गये थे। जहाँ पर महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में गुफा मंदिर में भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची अष्ट धातु की प्रतिमा का अनावरण किया।

क्या कहा शिवराज सिंह चौहान ने-

मध्यप्रदेश; सीएम शिवराज सिंह चौहान ने परशुराम भगवान की मूर्ति के अनावरण के मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि, इस बार मध्य प्रदेश में स्कूलो में बच्चो के पाठ्यक्रम में भगवान परशुराम जी का पाठ्यक्रम बढ़ाया जायेगा। इसके अलावा सीएम ने कहा कि मंदिर के पुजारियों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि मंदिरों के पास की जमीन की नीलाम ना हो।और इन जमीनों के अधिकार पुजारियों को दिए जाएंगे। वहीं, इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक मध्यप्रदेश में संस्कृत शिक्षकों के 1900 पद भरे गए हैं। इसी तरह संस्कृत शिक्षकों को आगे रखा जाएगा। तथा उन्होंने कर्मकांडी ब्राह्मण छात्रों को स्कॉलरशिप देने का भी ऐलान किया।

इसके अलावा उन्होने और भी ऐलान किये हैं, जैसे कि  समान्य वर्ग के गरीब विद्यार्थियों के लिए और उनके परिवारो के लिए भी राज्य सरकार कल्याण संबंधी योजनाओं का लाभ प्रदान करेगी। इस कार्यक्रम में उनके अलावा बीजेपी अध्यक्ष वष्णिुदत्त शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं काग्रेंस मंत्री एवं काग्रेंस नेता सुरेश पचौरी, पूर्व राज्य मंत्री पी.सी शर्मा और भी अन्य नेता वहाँ मौजूद थे।

आपको बता दे कि 1 जून को भोपाल का गौरव दिवस मनाया जाएगा। जिसपर उन्होने ने मध्यप्रदेश की जनता से इंदौर की जनता के समान भाव लाने की अपील की हैैं।

Tags:    

Similar News