Lekhpal Recruitment 2023: यूपी सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET 2023) का आयोजन कर रहा हैं। यूपी सरकार द्वारा पहले ही एग्जाम की तारीख घोषित कर दी गई हैं। परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारो ने आवेदन किया हैं। उनके पास कुछ ही दिन का समय शेष बचा हुआ हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा में बेहतर नतीजे के लिए अपनी प्लानिंग पर ध्यान देना जरूरी होगा।
नोटिफिकेशन के अनुसार यह परीक्षा 28 अक्टूबर व 29 अक्टबर 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार जो इसके लिए आवेदन किए हैं, वे एग्जाम डिटेल्स चेक कर सकते हैं। यूपी पीईटी 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 अगस्त 2023 से शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए 30 अगस्त 2023 तक का समय दिया गया था। बता दे कि यूपी के सरकारी विभागों में ये भर्ती ग्रुप बी व सी पदों के लिए आयोजित होने वाली हैं। एग्जाम डेट शेड्यूल चेक यूपी के सरकारी विभागों में भर्ती ग्रुप बी व सी पदों के लिए आयोजित होने वाली हैं। एग्जाम डेट शेड्यलू चेक करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
एग्जाम पैटर्न-
यूपी सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए उम्मीदवारो को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा कुल 100 अंको की होगी। यानी हर सवाल के लिए 1 अंक दिया जाएगा। सारे बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। गलत सावल पर 0.25 अंक काटे जाएगे। यानि चार गलत जवाब देने पर 1 अंक कट जाएगा। परीक्षा में भारतीय इतिहास, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी व सामान्य अंग्रेजी समेत 15 विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।