UPSSSC PET 2023 रिजल्ट कब आएगा , इसके लिए अधिकारिक नोटिस जारी
UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अधिकारिक घोषणा जारी कर दी गई हैं, जानिए कब आएगा रिजल्ट;
UPSSSC PET Result 2024: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारो के लिए अहम जानकारी हैं। बता दे कि उम्मीदवारों को बेसब्री से पीईटी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, UPSSSC ने 28 व 29 अक्टूबर को प्रदेशभर में परीक्षा का आयोजन कराया था। जिसके बाद 6 नवंबर को आयोग की ओर से प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दिया गया था। आंसर-की पर 15 नवंबर तक आपत्तियाँ मांगी गई थी। अब इन आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर-की व रिजल्ट जारी किया जाएगा।
बता दे कि यूपी में आयोग की ग्रुप-सी भर्ती में शामिल होने के लिए पीईटी परीक्षा देना अनिवार्य हैं। इसी के स्कोर के जरिए भर्तियाों की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद इसका स्कोर अगले एक साल तक वैलिड रहेगा। फिलहाल पीईटी 2022 के स्कोर की अवधि 24 जनवरी 2023 तक रहेगी। ऐसे में इस तारीख तक निकलने वाली भर्ती के लिए 2022 का स्कोर ही मान्य होगा।
कब आएगा UPSSSC PET Result 2024-
बता दे कि यूपीएसएसएससी तेजी से रिजल्ट की तैयारियों में जुटा हुआ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो अधिकारिक जानकारी दे दी गई हैं।। यूपीएसएसएससी के सचिव अवनीश सक्सेना के हवाले से बताया गया हैं कि आंसर-की पर आई आपत्तियों का निस्तारण कर दिसंबर अंत या फिर जनवरी माह की शुरूआत में परिणाम जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारो को ्ब टेंटेटिव डेडलाइन मिल गई है। उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर समय-समय पर चेक करते रहे।