Solar Eclipse 2023: आज का सूर्यग्रहण कितना खास हैं, जानिए विस्तार पूर्वक
Ring Of Fire Solar Eclipse 2023: इस महीने यानी अक्टूबर में दो जरूरी खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। पहला सूर्य ग्रहण व दूसरा चंद्र ग्रहण व दूसरा चंद्र ग्रहण हैं। आज (14 अक्टूबर) साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला हैं। सूर्य ग्रहण लगने वाला हैं। सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व हैं, तो वहीं साथ धार्मिक व ज्योतिष महत्व भी बहुत-ही ज्यादा हैं। सूर्य ग्रहण तब लगता हैं। जब चंद्रमा सूरज व पृथ्वी के बिल्कुल बीच में आ जाता हैं। इसकी वजह से पृथ्वी पर एक छाया पड़ते लगती हैं। सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूरज को पूरी तरह से या फिर आंशिक रूप से कवर कर लेता हैं। जिसके कारण सूरज की पृथ्वी पर पड़ने वाली रोशनी को रोकता हैं।
बता दे कि इस साल का ये आखिरी सूर्य ग्रहण बहुत ज्यादा खास हैं इसलिए क्योकि ये सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर वाला होगा। रिंग ऑफ फायर का मतलब हैं कि जब चंद्रमा सूर्य को ढक लेगा तो पृथ्वी से सूरज के चारो ओर एक आग का छल्ला बना दिखाई देगा। यानी बीच की रोशनी को चंद्रमा पूरी तरह से ढक लेगा। जबकि सूरज की गोलाई का पूरा किनारा प्रकाशित होगा। इसी को रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण कहा जाता हैं। इसमें चंद्रमा सूरज को पूरी तरह से ब्लॉक नहीं करता हैं।
कहाँ-कहाँ दिखाई देगा-
इस साल यानि 2023 का ये आखिरी सूर्य ग्रहण हैं जोकि- अमेरिका, सेंट्रल अमेरिक, मैक्सिको, ब्राजील व कोलंबिया के कुछ इलाकों में देखने को मिलेगा। जबकि कुछ क्षेत्रों के लोग इसे आंशिक रूप से देख पाएंगे। जैसे- वेस्ट अफ्रीका, साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, आर्कटिक महासागर व अटलांटिक महासागर के नजदीक वाले क्षेत्र, अमेरिका में ओरेगॉन से टेक्सास तक के नौरो पाथ पर सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
क्या भारत में दिखाई सूर्यग्रहण-
रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखने वाला हैं हालांकि भारत के लोग इस सूर्य ग्रहण को देखना चाहते हैं, तो वह इसे ऑनलाइन देख सकते हैं।