Sanatan Dharma Controversy : सनातन धर्म का अर्थ क्या हैं व जानिए सबसे पहले कब प्रयोग हुआ था हिंदू शब्द
काफी सालो पुराना हैं सनातन-;
Knowledge: तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को जो बयान दिया। उससे बवाल मच गया हैं। उनके बयान पर विवाद चल ही रहा था कि ए राजा ने भी सनातन की तुलना एचआईवी जैसे वायरस से कर दी हैं। जिसपर बीजेपी नेताओं ने इसका जमकर विरोध किया हैं। सनातन धर्म को लेकर ये बहस रूकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। लेकिन क्या आपको बता हैं कि सनातन धर्म का असली मतलब क्या हैं व इसकी उत्पत्ति कब हुई थी।
काफी सालो पुराना हैं सनातन-
सनातन धर्म को हिंदू धर्म या वैदिक धर्न के नाम से भी जाना जाता हैं। इसे दुनिया के सबसे प्राचीनतम धर्म के रूप में भी सभी जानते हैं। भारत की सिंधु घाटी सभ्यता में सनातन धर्म के कई चिन्ह्र मिलते हैं। अब अगर उस सवाल पर जाएं कि ये धर्म कितना पुराना हैं। इसे लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं। ये धर्म करीब 12 हजार साल पुराना व कुछ मान्यताओं के अनुसार 90 हजार साल पुराना हैं।
हिंदू शब्द का प्रयोग कब हुआ-
जब तुर्क व ईरानी भारत आए तो उन्होंने सिंधु घाटी से प्रवेश किया, सिंधु एक संस्कृत नाम हैं। उनकी भाषा में स शब्द न होने के कारण वो सिंधू का उच्चारण नहीं कर पाए। इसलिए उन्होंने सिंधु शब्द को हिंदू कहना शुरू कर दिया। इस तरह से सिंधु का नाम हिंदू हो गया। उन्होंने यहाँ रहने वाले लोगों को हिंदू कहना शुरू किया व इसी तरह हिंदुओं के देश को हिन्दुस्तान कहा जाने लगा।
सनातन का अर्थ क्या हैं-
सनातन धर्म उस समय से हैं, जब कोई संगठित धर्म अस्तित्व में नहीं था व क्योकि जीवन जीने का कोई दूसरा तरीका नहीं था. इसलिए इसे किसी नाम की जरूरत नहीं थी। इसके बाद धीरे-धीरे संगठित धर्मों का निर्माण हुआ था। सत्य को ही सनातन का नाम दिया गया। सनातन शब्द सत् व तत् से मिलकर बना हुआ हैं। जिनका अर्थ यह व वह होता हैं। सनातन वो हैं, जिसका आदि हैं नअंत हैं। सनातन धर्म को मानने वालों को हिंदू कहा जाता हैं। 19वीं सदी के बाद सनातन धर्म का प्रयोग हिंदू धर्म को बाकी धर्मों से अलग एक धर्म के रूप में दर्शाने के लिए किया जाने लगा।