UP Police Constable भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा, जानिए

UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 व 18 फरवरी 2024 को किया जाना है, कुल 60 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्तियां.;

Update: 2024-02-09 13:43 GMT

UP Police Constable 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की डेट जारी कर दी गई है। अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। कांस्टेबल के 60 हजार से अधिक पदों के लिए करीब 50 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्यभर में 17 व 18 फरवरी 2024 को किया जाएगा। बता दे कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब तक जारी किया जा सकता है व आवेदक कैसे प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि हॉल टिकट 13 या 14 फरवरी 2024 को जारी किया जा सकता है। प्रवेश पत्र UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। जिसे उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। आवेदकों को डाक या अन्य माध्यमों से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए ई-एडमिट कार्ड ही डाउनलोड करना होगा। 

बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर, जेल वार्डर, कांस्टेबल, एसआई, रेडियो ऑपरेटर व लिपिक संवर्ग सहित विभिन्न पदों को कुल 60,244 खाली पदों को भरा जाना है। 

UP Police Constable Exam Pattern-

यूपी पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा एक घंटे की होगी व कुल 300 नंबरों के सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक योग्यता व मानसिक योग्यता विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न दो नंबरों का होगा व प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटे जाएंगे। कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा सिलेबस व पैटर्न जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते है। 

UP Police Admit Card ऐसे करे डाउनलोड-

 यूपी पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए लिंक पर क्लिक करें।

अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। 

इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या आदि दर्ज करें। 

जिसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 

Tags:    

Similar News