Bihar Constable Admit Card 2023 : बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया हैं, जाने परीक्षा की तिथि

Bihar Constable Exam Date-;

Update: 2023-04-27 15:50 GMT

Bihar Constable Admit Card 2023 : बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन कांस्टेबल पद के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारो ने इस भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई किया हैं। वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 689 खाली पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान दे कि उन्हें एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केन्द्र में एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक अधिकारिक पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड या वोटर आईटी कार्ड भी लेकर जाना होगा। CSBC की ओर से जारी गाइडलाइंस का सभी परीक्षार्थिों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

Bihar Constable Exam Date-

बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन कांस्टेबल पद पर परीक्षाओं का आयोजन 14 मई 2023 को किया जाएगा। एग्जाम एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। एग्जाम सेंटर पर परीक्षार्थियों को 8 बजे जाना होगा। निर्धारित समय पर नहीं आने वाले अभ्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यार्थी एडमिट कार्ड में दी गई सभी आवश्यक सूचनाओं को ध्यानपूर्वक पढ़ ले। तो वहीं जिन अभ्यार्थियों ने अभी तक एडमिट कार्ड नहीं डाउनलोड किया हैं वो नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करे Bihar Constable Admit Card 2023 डाउनलोड-

  • सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक ‘निषेध विभाग’ टैब पर क्लिक करे।
  • उसके बाद प्रोहिबिशन सिपाही लिखित परीक्षा ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद वहाँ रोल नंबर व अन्य डिटेल्स फिल कर दे।
  • जिसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड कर सकते हैं व इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।

Tags:    

Similar News