UPSSSC PET आंसर-की इस दिन होगा जारी, ऐसे कर सकते हैं उम्मीदवार चेक
UPSSSC PET Answer Key 2023: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आयोजन सफलता पूर्वक हो गया, अब अभ्यार्थियों को आंसर-की का इंतजार;
UPSSSC PET Answer Key 2023: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आयोजन प्रदेशभर में 28 व 29 अक्टूबर को कराया गया था। अब उम्मीदवार बेसब्री से इसके आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। बता दे कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से पहले परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी किया जाएगा। जिस पर उम्मीदवारों से आपत्तियाँ मंगाई जाएंगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए कुछ दिनों का समय दिया जाएगा।
बता दे कि जिन उम्मीदवारो ने यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा दिया हैं वो लगातार आंसर-की से जुड़ी क्वेरी सर्च करते रहे। मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो आंसर-की आज यानि 1 नवंबर को जारी की जा सकती हैं। आयोग किसी समय उत्तर कुंजी ऑनलाइन उपलब्ध करा सकता हैं। जिसके बाद उम्मीदवरों को अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड करना होगा।
कैसे करे UPSSSC PET Answer Key 2023-
- यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाए।
- होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक पर क्लिक करे।
- अब नया पेज खुलेगा, जहां पर मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट कर दें.
- लिंक ओपन होने के बाद वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
- जिसके बाद आंसर-की पीडीएफ के रूप में स्क्रीन पर आ जाएगा।
- उसे डाउनलोड कर ले।
- यदि आंसर-की पर आपत्ति हो तो विभाग द्वारा तय समय तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। .