Tea Hindi Name: चाय को हिंदी में क्या कहते है और इस शब्द की शुरूआत कहाँ से हुई है

Tea Hindi Name: भारत समेत दुनिया के हर एक कोने में चाय को चाहने वाले मिल जाएंगे लेकिन आपको पता हैं, हिंदी में चाय को क्या कहते है.

Update: 2024-02-08 15:03 GMT

Tea Hindi Name: चाय को पसंद करने वाले आपको दुनिया के हर एक कोने में मिल जाएंगे। भारत में यदि किसी बात की चर्चा भी करनी होती हैं, तो लोग चाय पर चर्चा करने की बात करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि चाय एक हिंदी शब्द नहीं है। आपको ये सुनकर अजीब लगा हो लेकिन ये सच है, कि चाय एक हिंदी शब्द नहीं है। चलिए आज हम आपको बताते है कि हिंदी में चाय को क्या बोलते है। 

चाय को हिंदी में क्या कहते है-

चाय को पसंद करने वाले भारत में ही नहीं चीन में भी मिल जाएंगे। बता दे कि चाय शब्द हिंदी नहीं है, चाय एक चाइनीज भाषा से लिया गया है। चीन ने राजा शेंग नुंग ने चाय पेय पदार्थ का चा-आ रखा था। जब चाय भारत आई तो इसका नाम भी चीन से ही आ गया है। उस समय लोग चा-आ को चाय बुलाने लगे और तभी से इसे पेय पदार्थ का नाम चाय पड़ गया है। तो वहीं अंग्रेजी भाषा में टी कहा जाता है। बता दे कि टी भी चीन की ही एक भाषा मिन चीनी से लिया गया है। 

जहाँ चाय को टे या टी कहा जाता है लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर हिंदी में इसे क्या कहा जाता है, बता दे कि हिंदी में इसका कोई सटिक जवाब नहीं हैं। बता दे कि इसकी मेकिंग के आधार पर इसका नाम हिंदी में दुग्ध जल मिश्रित शर्करा युक्त पर्वतीय बूटी है। हालांकि कई जानकार कहते हैं कि इसका हिंदी नाम चाय ही है। 

Tags:    

Similar News