Knowledge: पत्नी ने मजदूरी करके पढ़ाया, पति ने कमर्शियल ऑफिसर बनकर की दूसरी शादी

Tags:;

Update: 2023-07-11 14:53 GMT

Knowledge : जबसे ज्योति मौर्या का केस सामने आया हैं। तबसे आए दिन कोई ना कोई ऐसी न्यूज सामने आ ही जा रही हैं। इसी में इस बार ये वाकिया किसी आदमी के साथ नहीं बल्कि औरत के साथ हुआ हैं। बता दे कि एमपी के देवास जिले में एक पत्नीने मेहनत-मजदूरी करके पति को पढ़ाया हैं। और कामयाब होने के बाद उस आदमी ने दूसरी शादी कर ली हैं।

इस मामले में पति का नाम कमरू व पत्नी का नाम ममता हैं। ममता की पहली शादी किसी और से 16 वर्ष पहले हुई थी। लेकिन पहले पति का शादी के ढ़ाई साल बाद निधन हो गया था। पहले पति से एक बेटा भी था। लेकिन 15 साल का होने के बाद बेटे की मृत्यु हो गई थी। कमरू ससुराल की तरफ से ही उनका रिश्तेदार हैं।

पति की मृत्यु के बाद कई सालो तक कमरू व ममता 6 साल तक रिश्ते में रहे हैं। तब तक कमरू ग्रेजुएशन कर रहा था। 2015 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। कमरू ने ग्रेजुशन की हुई थी। लेकिन बेरोजगार थे। ममता ने नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी थी। परीक्षा की तैयारी में आने वाला खर्च बाधा बना। ममता ने उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया।
पति की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए ममता ने घर-घर में काम था। घरों में सफाई करने से बर्तन धोने तक सब काम किया। दुकानों पर भी नौकरी की 2019-20 में कमरू का सेलेक्सन कमर्शियल टैक्स अफसर के पद पर हुआ। रतलाम में पोस्टिंग हुई। इस बीच कमरू ने ममता को मायके भेज दिया और खुद दूसरी औरत से साथ रहने लगा। और उसी से शादी भी कर लिया।

ममता ने बताया कि अगस्त 2021 में कोर्ट में केस दायर किया। सुनवाई के दौरान पति ने कोर्ट में स्वीकार किया कि ममता उसकी पत्नी हैं। और ये भी कहा कि साथ रखेगा व जब नहीं रखेगा तो 12 हजार रूपए महीना खर्चा देगा। ममता अपने लिए न्याय की मांग कर रही हैं।

Tags:    

Similar News