Largest Temple In World : दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर भारत में नहीं हैं, जानिए कहाँ पर स्थित हैं
कहाँ हैं मंदिर-;
Largest Temple In the World :भारत में आपको हर एक शहर व हर एक गाँव में हिंदू धर्म से संबंधित मंदिर मिल जाएंगे। फिर चाहे कश्मीर हो या कन्याकुमारी हर तरफ भव्य मंदिर देखने को मिलते हैं। तो वहीं कई ऐसे मंदिर हैं, जोकि रहस्यो से भरा हुआ हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर भारत में नहीं हैं। ये सुनकर आपको आश्चर्य होगा लेकिन यही सच हैं, चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कहाँ पर स्थित हैं।
कहाँ हैं मंदिर-
दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया में हैं। इसे अंगकोर वाट मंदिर नाम से भी जाना जाता हैं। क्योकि ये मंंदिर कंबोडिया के अंगकोर नगर में बनाया गया हैं। इस मंदिर की खास बात ये हैं कि इस मंदिर को यूनेस्को की ओर से वर्ल्ड हैरिटेज साइट यानि विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता मिली हैं। बता दे कि इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में किया गया था। और इसे सूर्यवर्मन द्वितीय ने बनाया था।
कितना बड़ा हैं मंदिर-
यदि हम इस मंदिर के बड़े होने की बात करे तो ये मंदिर हजारों वर्ग मील में फैला हुआ हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ये 620 एकड़ या 162.6 यानी 162.6 हेक्टेयर में फैला हुआ हैं। इसके साथ ही ये मंदिर कंबोडिया का राष्ट्रीय प्रतीक हैं। इस मंदिर में कुल 9 शिखर हैं जो अपने आप में ही काफी भव्य हैं। मंदिर की दीवारों पर कई मूर्तियाँ व हिंदू धर्मग्रंथों के प्रसंगो का चित्रण मिलता हैं। यूनेस्को की वेबसाइट पर भी इसकी कई सारी तस्वीरे मिलती हैं।
हालांकि इसके हिंदू मंदिर होने को लेकर काफी अलग-अलग फैक्ट हैं। रिपोर्ट्स की माने तो पहले इसे एक हिंदू मंदिर के रूप में इसका प्रयोग किया गया ता। लेकिन बाद में बौद्ध भिक्षुओं ने अपने कब्जे में ले लिया था। नेशनल ज्योग्राफिक की रिपोर्ट के अनुसार अंगकोर वाट कंबोडिया के सभी मंदिर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं। 12वीं शताब्दी में इसे भगवान विष्णु की आराधना को लेकर बनाया गया था।