Karwa Chauth 2023: बॉलीवुड के ये 6 कपल्स पहली बार मनाएंगे अपना करवा चौथ

Karwa Chauth 2023 Date: बॉलीवुड के वो कपल्स जो इस साल बधे हैं, एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में उनका ये पहला करवा चौथ हो सकता है;

Update: 2023-10-25 11:09 GMT

Karwa Chauth 2023 Date: इस साल बॉलीवुड के ये 6 कपल्स अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर को पूरे भारत में मनाया जाएगा। इस बार परिणीति चोपड़ा से लेकर कियारा आडवानी तक कई सारी एक्ट्रेसेस पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। 


बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर काम करने वाली साउथ इंडस्ट्री में नाम कमाने वाली हंसिका मोटवानी ने बीते साल 4 दिसम्बर को शादी की थी। ऐसे में हंसिका का ये पहला करवा चौथ हैं। हंसिका ने जयपुर में अपने बॉयफ्रेंड सोहेल खतूरिया से शादी की थी। 


एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने फिल्ममेकर अभिषेक पाठक से 9 फरवरी से शादी की थी। दोनो ने 9 फरवरी को परिवार व करीबी दोस्तों के सामने सात फेरे लिए थे। शिवालिका भी अपने पहले करवा चौथ को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। 


स्वरा भास्कर ने अचानक अपनी मैरिज को अनाउंसमेंट करके सभी को चौंका दिया था। स्वरा ने 16 फरवरी को सपा नेता फहाद अहमद संग शादी की थी। स्वरा व फहाद ने हाल ही में अपने बेटे का स्वागत किया हैं। स्वरा के लिए भी यह पहला करवा चौथ होने वाला हैं। 


अथिया शेट्टी व क्रिकेटर केएल राहुल के साथ हुई थी। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड राहुल से 23 जनवरी को शादी की थी। आथिया इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। 


शेरशाह के बाद से रियल लाइफ कपल बनने वाले कियारा आडवानी व सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को दोनों ने जैसलमेर में सात फेरे लिए थे। और इस साल इन दोनो का पहला करवा चौथ हैं। 


परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में आप नेता राघव चड्ढा संग शादी की हैं। 24 सितंबर को उन्होंने उदयपुर में डेस्टीनेशन वेडिंग की थी। ऐसे में परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी नई जिंदगी  को एंज्वॉय कर रही हैं। और अपना पहला करवा चौथ को लेकर उत्साहितत हैं। 

Tags:    

Similar News