UPSC Calendar 2023; UPSC ने 2023 वार्षिक परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी

UPSC Calendar 2023; UPSC द्वारा 2023 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया हैं, 28 मई 2023 को पूरे भारत में सिविल परीक्षाऐं आयोजित करायी जायेगीं।

Update: 2022-05-06 03:40 GMT

UPSC Calendar 2023; रोजगार समाचार-संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर 2023 जारी कर दिया हैं। वार्षिक कैलेंडर में परीक्षा की तारीखो, अधिसूचना जारी करने व पंजीकरण की अंतिम तिथि के बारे में भी जानकारी दी गई हैं। सिविल सेवा सर्विसेज की तैयारी करने वाले उम्मीदवारो को बहुत दिनो से यूपीएससी 2023 के कैलेंडर का इंतजार था। ताकि उन्हें पता चल सके कि उन्हें कबतक परीक्षा का पूरा सिलेब्स समाप्त करना हैं। और किस तिथि को इस बार परीक्षाऐं आयोजित करायी जायेंगी, उनका अब ये इंतजार खत्म हो गया हैं। क्योकि यूपीएसी ने 2023 में होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया हैं। सिविल लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई 2023 को पूरे भारत में आयोजित करायी जायेगी।

UPSC Calendar 2023-




 यूपीएसी द्वारा सिविल सेवा अधिसूचना 1 फरवरी 2023 को जारी की जायेगी। तो वही पंजीकरण प्रक्रिया 21 फरवरी 2023 को समाप्त होगी। तथा मुख्य परीक्षा 15 सिंतबर,2023 को आयोजित की जाएगी। एनडीए/एन व सीडीएस की परीक्षाऐं 16 अप्रैल 2023 को आयोजित करायी जायेगी। दोनो परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से शुरू कर दिया जायेगा। व 10 जनवरी 2023 को पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर दी जायेंगी। तो वही इनकी परीक्षाऐं 3 सिंतबर 2022 को आयोजित करायी जायेंगी।

आईएसएस/आईईएस की परीक्षा 23 जून 2023 को आयोजित होगीं। सीएमएस की परीक्षा 16 जुलाई 2023 को आवेदन प्रक्रिया खुलेगी और 9 मई 2023 को बंद हो जाएगी। तो वही संयुक्त भू-वैज्ञानिक  मुख्य परीक्षा 24 जून 2023 को आयोजित करायी जाएगी। इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 25 जून 2023 को आयोजित होगी।

जो उम्मीदवारा सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं और परीक्षाओं से जुड़ा पूरा विवरण ले सकते हैं। 


Tags:    

Similar News