UPSSSC PET Result 2022 : इस साल यूपीएसएसएससी पीईटी की परीक्षा 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गयी थी। उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से यूपी एसएसएससी पीईटी 2022 परीक्षा की आंसर-की 20 अक्टूबर 2022 को जारी की गई हैं। कमीशन की ओर से अब आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लिंक एक्टिव कर दी गई हैं। UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं तथा इसके साथ ही यहाँ पर आप आसंर-की के लिए आपत्ति जता सकते हैं। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 22 दिसंबर 2022 तक का समय दिया गया हैं।
UP PET Answer Key पर कैसे दर्ज करे आपत्ति-
- उम्मीदवार ऑब्जेक्शन फाइल करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाने पर Latest के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर 'प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 की सम्पन्न लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी के सापेक्ष आपत्ति दर्ज करने हेतु यहां क्लिक करें' के लिंक पर जाएं.
- अब Login के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर से लॉगईन करे।
- लॉगइन होने के बाद ही आपत्ति दर्ज कराने का ऑप्शन खुलेगा।
UP PET Result 2022 Date-
परीक्षा देने वाले उम्मीदवारो को अब यूपी पीईटी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार हैं। बता दे कि अभी तक विभाग द्वारा रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी दी साझा की गई हैं। परीक्षा का रिजल्ट यूपीएसएसएससी के वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं वो यूपीएसएसएससी की अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर समय-समय पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।